फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travis Head: स्टाइल में भी जलवा दिखाते रहते हैं फाइनल मैच में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड

Mon, 20 Nov 2023 01:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया को कप दिलाने वाले ओपनर ट्रेविस हेड स्टाइल के मामले में भी काफी आगे रहते हैं। उनके लुक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
World Cup 2023 Final - फोटो : instagram
Travis Head: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के फाइनल में वर्ल्ड कप को अपने नाम करके ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के द्वारा लगातार मारे जा रहे छक्के और चौके से स्टेडियम में बैठे एक लाख 30 हजार दर्शकों में एकदम से खामोशी छा गई थी।

दरअसल, भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 240 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में ये लक्ष्य हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की जीत का पूरा श्रेय ओपनर ट्रेविस हेड को जाता है, जिन्होंने 120 गेंदों में 137 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ट्रेविस हेड के विनिंग शतक के चर्चे सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे हैं। उन्होंने 15 चौके और चार छक्के की मदद से 137 रन बनाए।

जिस तरह से ट्रेविस हेड ने फाइनल में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया, ठीक उसी तरह से वो अक्सर अपने स्टाइल से भी अपना जलवा दिखाते रहते हैं। ट्रेविस हेड का स्टाइल काफी कैजुअल रहता है, लेकिन लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता है। 
विज्ञापन

2 of 6
World Cup 2023 Final - फोटो : instagram
फाइनल में दिखाया जलवा

ट्रेविस हेड ने फाइनल में  अपना जलवा दिखा दिया, जिस वजह से पूरे सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। आज हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश अंदाज की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिनके आप भी टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
World Cup 2023 Final - फोटो : instagram
शर्ट-पैंट

ज्यादातर लड़कों को ये लुक काफी आरामदायक लगता है। व्हाइट रंग की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट देखने में काफी स्टाइलिश भी लगती है। ये लुक उन्होंने अपनी पत्नी के बेबी शॉवर में कैरी किया था।

4 of 6
World Cup 2023 Final - फोटो : instagram
फॉर्मल लुक

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड का फॉर्मल लुक काफी क्लासी है। अगर आपके घर में शादी है तो आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। इस तरह का लुक ऑफिस के हिसाब से भी परफेक्ट रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
World Cup 2023 Final - फोटो : instagram
ऐसा था वेडिंग लुक

अपनी शादी में ट्रेविस हेड ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए। उनके वेडिंग लुक को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। इस तरह का लुक कॉकटेल पार्टीज के लिए परफेक्ट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
World Cup 2023 Final - फोटो : instagram
शर्ट और शॉर्ट्स

ट्रेविस हेड को अक्सर इसी तरह के आउटफिट में देखा जाता है। ट्रेविस आरामदायक कपड़ों को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसे में शर्ट और शॉर्ट्स पहनने के लिए आप ट्रेविस के लुक्स देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें