फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: छठ पूजा में पारंपरिक कपड़ों में दिखाना है स्टाइल तो इस तरह के आउटफिट का करें चयन

Fri, 17 Nov 2023 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि छठ पूजा में ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक के लिए लड़के और लड़कियों को किस तरह के ड्रेस पहननने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : अमर उजाला।
Chhath Puja Dress: कार्तिक मास में दिवाली का त्योहार मनाने के बाद लोग छठ पूजा की तैयारी शुरू कर देते हैं। छठ पूजा का पर्व यूपी बिहार में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी कई कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। छठ पूजा का पर्व चार दिन तक चलता है।

ये पर्व संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसमें लोग पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करते हैं। वैसे तो बहुत से लोग सोशल मीडिया के जरिए ये पता कर लेते हैं कि किस तरह के कपड़े आज कल ट्रेंड में हैं, लेकिन कई लोगों को अभी भी कपड़ों के बारे में ज्यादा समझ नहीं है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनको कैरी करके आप पारंपरिक लुक को मॉडर्न तरीके से पहन सकते हैं। इन सभी लुक्स को कैरी करते वक्त आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है। ताकि छठ पूजा के दौरान आपका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश लगे।
विज्ञापन

2 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : social media
पहले करते हैं महिलाओं की बात

अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो बनारसी साड़ी, हल्की एंब्रायडरी वाली साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी देखने में भी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : Social Media
अगर आप साड़ी का कुछ हल्का विकल्प खोज रहीं हैं तो आर्गेंजा शिफोन की साड़ी भी इस मौके पर अच्छी लगेगी। ये हल्की होने के साथ ही स्टाइलिश लुक देती हैं। इसके साथ ही हैवी बॉर्डर वाली साड़ी भी एक सही विकल्प है। 

4 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : instagram
इन रंगों को दें प्राथमिकता

महिलाएं छठ पूजा में लाल, नारंगी, नीली, गुलाबी और हरे रंग की साड़ी ही पहनें। ये रंग उपयुक्त भी होते हैं और शुभ भी। इन्हें पूजा के समय पहनना अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : istock
ऐसे कपड़े पहनें पुरुष

छठ पूजा में पुरुषों का भी काफी काम होता है। वो भी सूर्य देवता को अरग देते वक्त पारंपरिक कपड़े ही पहनते हैं। ऐसे में लड़के साधारण कुर्ते पर एंब्राडडरी वाली हाफ जैकेट कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : instagram
इसके साथ ही उनके लिए धोती-कुर्ता भी एक बेहतर विकल्प है। इसे पहन कर आपका लुक स्टाइलिश के साथ खूबसूरत भी लगेगा। वैसे तो इन दिनों पुरुषों के बीच फ्लोरल प्रिंट कुर्ता या जैकेट ट्रेंड में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें