फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवार की महिलाओं को तोहफे में दें ट्रेंडी ज्वेलरी

Fri, 08 Mar 2024 09:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप अपने परिवार की महिलाओं को तोहफा देकर उन्हें उनके खास होने का एहसास करा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : iStock
समाज की प्रगति के लिए जिस तरह से पुरुष दिन-रात काम करते हैं, ठीक उसी तरह से महिलाएं भी आज के समय में हर कदम पर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। महिला चाहे गृहिणी हो, या फिर कामकाजी हो, वो हर कदम पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं।

एक समय था जब कहा जाता था कि महिलाएं सिर्फ रसोई के और घर के काम के लिए बनीं हैं, लेकिन अब महिलाओं ने खुद को हर एक क्षेत्र के काबिल बनाया और अब वो घर परिवार की चार दीवारों को पार करके राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। यही वजह है कि आज के समय न सिर्फ भारत देश बल्कि पूरे विश्व में महिलाओं का दर्जा सबसे ऊपर माना जाता है।

उनकी इसी मेहनत को सम्मानित करने, हर काम में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप अगर चाहें तो अपने परिवार की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए उन्हें ऐसी ज्वेलरी तोहफे में दे सकते हैं, जो आजकल चलन में है। 
विज्ञापन

2 of 6
डायमंड पैंडेट सेट - फोटो : instagram
डायमंड पैंडेट सेट

अगर आप अपनी बहन या वर्किंग पत्नी के लिए कुछ ऐसा खरीदने का सोच रहे हैं, जिसे वो हमेशा पहने रहें तो डायमंड पैंडेट सेट एक बेहतर विकल्प है। ये काफी हल्का होता है, ऐसे में इसे वो हमेशा पहने रखेंगी। ये देखने में भी प्यारा दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 6
सोने का सेट - फोटो : istock
सोने का सेट

आप चाहें तो इस तरह का गोल्ड सेट बनवा कर भी अपने घर की महिलाओं को तोहफे में दे सकते हैं। गोल्ड खरीदना एक तरह की बचत ही होती है। ऐसे में सोने का सेट बनवाकर भी आप उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं। 

4 of 6
अंगूठी - फोटो : Pixabay
अंगूठी

कुछ ऐसा विकल्प तलाश कर रहे हैं, जिसे वो हमेशा अपने पास रखें, तो आप उन्हें अंगूठी बनवा कर दे सकते हैं। अगर आपके पास सोने या हीरे की अंगूठी बनवाने का बजट नहीं है तो आप चांदी की अंगूठी भी तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्रेसलेट - फोटो : instagram/brand_ooze
ब्रेसलेट

हाथों के लिए कड़ा या ब्रेसलेट तोहफा देने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। ये देखने में भी प्यारा लगेगा। इसके साथ ही आप अगर चाहें अंगूठी से जुड़ा हुआ ब्रेसलेट भी बनवा कर तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पायल - फोटो : istock
पायल

हर किसी महिला को पायल पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप अगर चाहें तो पायल भी खरीद कर उन्हें तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें