फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Bags: हर मौके पर अलग पर्स का इस्तेमाल करती हैं महिलाएं, जानें लेडीज बैग के नाम

Mon, 17 Jul 2023 11:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाओं के सभी पर्स के नाम अलग-अलग होते हैं। आइए आपको भी इन बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Women handbags - फोटो : social media
Women Bags: स्टाइलिश दिखना किसे पसंद नहीं होता। लड़कों को स्टाइलिश दिखने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती, पर जब बात आती है लड़कियों और महिलाओं की तो उनके ऊपर खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश दिखने का भी काफी प्रेशर होता है। चाहे कहीं शादी-विवाह हो या हो ऑफिस की पार्टी, महिलाएं हर जगह के हिसाब से अलग आउटफिट कैरी करती हैं। कार्यक्रम के हिसाब से ही मेकअप भी किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाएं जगह के हिसाब से बैग भी कैरी करती हैं।

वैसे तो आम भाषा में महिलाओं के हर बैग को लोग पर्स ही कहते हैं, लेकिन असल में हर तरह के बैग के अलग नाम होते हैं। चाहे वो कंधे पर डालने वाला बैग हो या हाथ में लेने वाला पर्स, सबका अलग नाम होता है। आज के इस लेख में हम आपको महिलाओं के अलग-अलग बैग्स के बारे में आपको बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Women Bags - फोटो : social media
हैंड बैग

अगर आप वर्किंग महिला हैं तो इस तरह का बैग आपके लिए काफी परफेक्ट है। ऐसा हैंड बैग आपके लुक को काफी क्लासी बना सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Women Bags - फोटो : social media
टोट बैग

महिलाएं ज्यादातर टोट बैग लेना पसंद करती हैं। इसका साइज बड़ा होता है। ऐसे में आप इसमें काफी सामान रखकर कहीं भी जा सकती हैं। 

4 of 6
Women Bags - फोटो : social media
क्लच

शादी-विवाह या किसी पार्टी में जब महिलाएं कुछ अलग से तैयार होती हैं तो वो क्लच कैरी कर सकती हैं। आजकल क्लच के साथ चेन भी लगी होती है। आप इसे कंधे पर लटका सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Women Bags - फोटो : social media
वीकेंड बैग

जो महिलाएं घूमने की शौकीन होती हैं, उनके लिए वीकेंड बैग काफी अहम होता है। इसमें काफी सामान आ सकता है क्योंकि ये काफी ज्यादा बढ़ा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Women Bags - फोटो : social media
होबो बैग

आजकल इस तरह के होबो बैग काफी ट्रेंडिंग हैं, जो हर लुक पर अच्छे दिखते हैं। आप इसे आसानी से सफर के साथ-साथ ऑफिस में भी कैरी सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें