गीता कपूर एक ऐसी महिला हैं, जो कि कई सारे लोगों के लिए आदर्श हैं। बॉलीवुड में और टेलीविजन पर बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते हैं। गीता कपूर जहां एक अच्छी कोरियोग्राफर हैं वहीं जज के तौर पर भी वे कई डांस रियलिटी शो में अच्छी भूमिका निभाती आ रही हैं। गीता अक्सर पारंपरिक परिधानों में ही देखी जाती हैं और इनमें वे बकायदा बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। हाल ही में गीता कपूर ने सुपर डांसर शो के लिए पहने एक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की , जिनमें वे वाकई शाही लग रही हैं और इससे कई महिलाएं इंस्पायर हो सकती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए गीता कपूर का ये खास लुक।