फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: सर्दी के मौसम में गर्माहट के साथ चाहिए स्टाइलिश लुक, तो कैरी करें ये ड्रेस

Sat, 13 Nov 2021 11:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : instagram/saraalikhan95
सर्दियों का मौसम आ गया है। सर्दियां सभी को अच्छी लगती हैं लेकिन इस ठंड के कारण लोगों को अधिक कपड़े या ऊनी कपड़े कैरी करने पड़ते हैं। ऐसे में उनकी अच्छी और स्टाइलिश ड्रेस स्वेटर, कोट या जैकेट आदि के नीचे छिप जाती है। कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखने के साथ ही खुद को ठंड से बचाना भी होता है। ऐसे में लड़कियां इस सोच में पड़ जाती हैं कि ऐसा क्या पहनें जो उन्हें स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक भी दे और सर्द हवाओं में ठिठुरने से बचाए। ऐसे में अपने वार्डरोब में उन कपड़ों को शामिल करें जो सर्दियों के मौसम में ट्रेंड में हों। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के विंटर वियर कलेक्शन से भी आप टिप्स ले सकते हैं। सर्दियों में कैजुअल कपड़े पहन रहे हों या शादी पार्टी के लिए एथनिक वियर, हर ड्रेस को आप विंटर को ध्यान में रख कर स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस सर्दी के मौसम में किस तरह के कपड़े आपको देंगे गर्माहट के साख स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक।
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Instagram/realhinakhan
अगर आप कैजुअल कपड़े पहन रही हैं तो डेनिम जैकेट को अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। सर्दियों में आप हिना खान के जैसी फर वाली जैकेट भी पहन सकती हैं। हिना खान की ये जैकेट काफी स्टाइलिश लुक दे रही है। वहीं ट्रेंडी वुलन क्राॅप टाॅप, टी शर्ट, स्वीट शर्ट बाजारों में मिल जाएंगे। आप ऐसे टाॅप के साथ भी खुद को फैशनेबल दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : instagram/deepikapadukone
सर्दियों की बात हो तो स्वेटर का जिक्र होना लाजमी है। अगर आप स्वेटर पहनना पसंद करती हैं तो सिंपल स्वेटर की जगह लूजी स्टाइलिश स्वेटर पहनें। ढीले ढाले स्वेटर, या फ्रिल स्टाइल स्वेटर, स्टाइलिश स्लीव्स वाले स्वेटर कैरी कर सकती हैं। दीपिका पादुकोण का स्वेटर क्लासी और स्टाइलिश दिख रहा है। 

4 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : instagram/keerthysureshofficial
आप सर्दियों में साड़ी पहन रहे हैं तो भी स्टाइलिश दिख सकते हैं। साड़ी के साथ आप मैचिंग ओवर कोट पहन सकती है। ये आपको सर्दियों से तो बचाएगा ही साथ ही आपके पारंपरिक लुक को माॅडर्न टच भी देगा। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का ये साड़ी लुक सर्दियों के लिहाज से परफेक्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक सर्दियों की ड्रेस मिल जाएगी। सोनम की काले रंग की ये लांन्ग ड्रेस ऊन से बनी हुई है। इस तरह की ड्रेस के साथ आप सिंपल शाॅर्ट जैकेट या कोट भी पहन सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें