Hair Care: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, तो कई लोग ट्रेंड के हिसाब से ही आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे की आजकल लड़कियों के बीच में हेयर एक्सटेंशन लगाने का चलन काफी ज्यादा है। दरअसल, बिगड़े हुए खानपान की वजह बालों के झड़ने की समस्या तो जैसे बेहद आम हो गई है। इसी के चलते बालों की ग्रोथ भी काफी कम होती है। यही परेशानी देखते हुए महिलाएं बालों में हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं।
हेयर एक्टेंशन करवाना तो बेहद आसान होता है, लेकिन अगर आप एक्सटेंशन लगवाने के बाद बालों का सही से ध्यान नहीं रखेंगी तो बाल डैमेज भी हो सकते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको उन बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको हेयर एक्सटेंशन के बाद रखना है। इन बातों का ध्यान रखने की वजह से बालों में हेयर एक्टेंशन लंबे समय तक टिका रहेगा।