Sonali Bendre : 90 के दशक की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 48 साल की हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि वह पहले से भी अधिक आकर्षक और सुंदर दिखने लगी हैं। सोनाली बेंद्रे टीवी रिएलिटी शो में नजर आने लगी हैं। टीवी पर उनके लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल की तारीफ होती हैं।
उनका फैशन सेंस गजब का है। एथनिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को सोनाली बेंद्रे बहुत सहजता और स्टाइल के साथ कैरी करती हैं। सोनाली बेंद्रे के पास बेहद खूबसूरत कपड़ों का कलेक्शन है। इन कपड़ों में भारतीय पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, सूट, लहंगा शामिल है तो वहीं वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न आउटफिट शामिल हैं। आइए देखते हैं सोनाली बेंद्रे का आउटफिट कलेक्शन और स्टाइलिश अंदाज।