हर लड़की के लिए उसकी शादी जीवन का सबसे खास पल होता है। शादी मात्र कुछ घंटों की कोई पूजा या फंक्शन नहीं होती, बल्कि परिवार के लिए उत्सव जैसा होता है। जिसमें कई सारी रस्में होती हैं। हर रस्म को दुल्हन यादगार बनाना चाहती है। ऐसे में खुद को ड्रेस अप करने से लेकर मेकअप और अलग लुक देने के लिए लड़कियां काफी कुछ सोचकर रखती हैं। अक्सर देखा जाता है कि हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी में जयमाल और फेरों से लेकर विदाई तक के लिए दुल्हन अलग अलग रंग के कपड़ों का चुनाव करती हैं ताकि शादी के एल्बम में उनका हर लुक अलग लगे। ये एक अच्छा आइडिया हो सकता है। शादी की रस्मों में अगर आप एक जैसे रंग के कपड़ों को रिपीट करते हैं तो आपके लुक में कोई बदलाव नजर नहीं आता। ऐसे में अलग अलग रंग का चयन किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा आप आउटफिट के स्टाइल में भी बदलाव कर सकती हैं। अगर आपकी भी शादी नजदीक है और आप अपनी शादी के हर फंक्शन में सबसे प्यारी दुल्हन दिखना चाहती हैं तो यहां आपको कुछ आसान से टिप्स दिए जा रहे हैं।