विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में है जो साड़ी लवर हैं। मौका कोई भी हो वो हर बार अपनी साड़ियों के कलेक्शन को दिखाना नहीं भूलती। फिल्म शकुंतला के प्रमोशन के दौरान भी वो एक से बढ़कर साड़ियों में नजर आईं। जिन्हें आसानी से कैजुअल वियर के रूप में ट्राई किया जा सकता है। लेकिन इस बार विद्या का लुक काफी एक्सपेंसिव नजर आया। फोटोशूट के लिए तैयार विद्या इस लुक में हमेशा की तरह एलिगेंट नजर आईं। लेकिन साड़ी और लुक की कीमत जरूर हैरान करने वाली है।