गर्मियों के लिए परफेक्ट रहती हैं इस तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
शीतल भदानी चंद्रा, फैशन डिजाइनर
गर्मी के मौसम में हल्के वजन की साड़ियां पहनना बहुत ही आरामदायक होता है। आज के समय में कई तरह के डिजाइनों में लाइट वेट साड़िया उपलब्ध हैं। ये साड़ियां बहुत ही पतली, हल्की और मुलायम होती हैं। इनको पहनने पर बहुत ही आरामदायक महसूस होता है और ये गरमी के मौसम के लिए एक बेहतरीन विकल्प होती हैं।
लाइट वेट साड़ियों में शिफॉन, नेट समेत कई तरह की साड़ियां शामिल होती हैं, जो अपने हल्के वजन और आरामदायक होने की वजह से जानी जाती हैं। इन लाइट वेट साड़ियों में आपको कई तरह के प्रिंट और डिजाइन मिल जाएंगे, जो इनको खास और आकर्षक बनाते हैं। इन साड़ियों को आप आसानी से संभाल सकती हैं और किसी भी पार्टी या उत्सव में पहन सकती हैं, चाहे वह ऑफिस पार्टी हो या कोई शादी-समारोह।