टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली प्राची देसाई के मासूम चेहरे ने फैंस का दिल उनकी पहली ही फिल्म से जीत लिया था लेकिन ऑफ स्क्रीन लुक की बात करें तो प्राची अपने स्टाइल के कारण हर ऑउटफिट में ग्लैमरस दिखने के साथ ही बेहद क्यूट लगती है। प्राची सूट में हो या वेस्टर्न ड्रेस में, उनका हर लुक हटकर होता है। खास बात हैं उनकी हेयर स्टाइल। प्राची के बाल ज्यादा लम्बे नहीं हैं लेकिन छोटे बालों के साथ कैसे अपने हर ड्रेस को कॉम्पलिमेंट करना है, ये प्राची बखूबी जानती हैं। प्राची का जींस टाप वाला लुक जितना क्यूट लगता है, सूट में उतनी ही वह स्टनिंग लगती है। हल्के मेकअप और डार्क लिपस्टिक शेड को एक साथ कैसे कैरी करें ये भी आप प्राची देसाई से सीख सकते हैं। आज प्राची देसाई का जन्मदिन हैं। इस मौके का हम आपको बताने जा रहे हैं प्राची का फैशन स्टाइल, जिसे अपनाकर आप भी दिख सकती हैं क्यूट और ग्लैमरस।