फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Wear Skinny Jeans: एक बार फिर से ट्रेंड में आ रही स्किनी जींस, जानें इसे स्टाइल करने का सही तरीका

Thu, 13 Feb 2025 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्किनी जींस की वापसी के साथ, इसे नए और ट्रेंडी तरीकों से स्टाइल करना जरूरी है। यहां हम आपको इसी के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप लगें सबसे स्टाइलिश और क्लासी। 
विज्ञापन
1 of 6
एक बार फिर से ट्रेंड में आ रही स्किनी जींस, जानें इसे स्टाइल करने का सही तरीका - फोटो : अमर उजाला
Tips To Wear Skinny Jeans: बदलते समय के साथ फैशन में भी लगातार कुछ न कुछ बदलाव आता रहता है। भले ही कितना भी बदलाव आ जाए लेकिन कुछ चीजें बार-बार ट्रेंड में आती हैं। जैसे कि आजकल कितना ही बैगी और फ्लेयर्ड जींस ट्रेंड में है लेकिन बावजूद इसके स्किनी जींस दोबारा महिलाओं की पहली पसंद बनती देखी जा रही है।

बीच में कुछ समय के लिए महिलाएं पूरी तरह से बैगी जींस की तरफ मुड़ गईं थीं, लेकिन अब एक बार फिर से उनका झुकाव स्किनी जींस की तरफ देखा जा रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके काम आएंगे। दरअसल, अगर आप इसे स्टाइलिश और मॉडर्न तरीके से पहनना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
ओवरसाइज टॉप लगेगी अच्छी - फोटो : instagram
ओवरसाइज टॉप लगेगी अच्छी
  • यदि आपने भी स्किनी जींस पहनना शुरू कर दिया है तो इसके साथ के लिए ओवरसाइज टॉप कैरी करें।
  • बैगी टॉप्स से आपको एक कूल और बैलेंस्ड लुक मिलेगा। 
  • बैगी टॉप और फिटेड जींस का कॉम्बिनेशन हमेशा फेब लुक देता है।
  • यदि शर्ट भी पहन रही हैं तो वो एकदम फिटिंग की नहीं होनी चाहिए।
  • हल्की ढीली या फिर ओवरसाइज शर्ट भी स्किनी जींस के साथ कमाल लगेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
क्रॉप टॉप भी कर सकती हैं कैरी - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप भी कर सकती हैं कैरी
  • यदि आपको ओवरसाइज टॉप नहीं पसंद तो हाई-वेस्ट स्किनी जींस को क्रॉप टॉप के साथ पहनें।
  • इसे पहनते समय ध्यान रखें कि आपका टॉप सही फिटिंग का होना चाहिए।
  • या तो ये एक दम लूज हो, जो ओवरसाइज लगे, वरना इसकी फिटिंग बॉडी हगिंग होनी चाहिए।   

4 of 6
बूट्स दिखते हैं क्लासी - फोटो : instagram
बूट्स दिखते हैं क्लासी
  • यदि क्लासी लुक चाहिए तो आप स्किनी जींस कोथ नी-हाई बूट्स या एंकल बूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
  • यह लुक स्टाइलिश और एलिगेंट लगता है।
  • बूट पहनने के बाद स्किनी जींस को टक करने से आपके पैर लंबे और स्लिम दिखते हैं।  

 
विज्ञापन

5 of 6
हील्स भी लगती है कमाल - फोटो : instagram
हील्स भी लगती है कमाल
 
  • स्किनी जींस के साथ ब्लेजर और हाई हील्स पेयर कर सकती हैं।
  • ऐसे में न्यूड या ब्लैक पंप्स आपके लुक को और भी एलिगेंट बनाएंगे।
  • स्किनी जींस के साथ यदि आप हील्स पहनेंगी तो आपका लुक काफी फॉर्मल लगेगा।
  • ऐसा लुक ऑफिस की डिनर या लंच डेट्स के लिए परफेक्ट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नीकर्स और बेसिक टी-शर्ट भी लगेगी अच्छी - फोटो : instagram
स्नीकर्स और बेसिक टी-शर्ट भी लगेगी अच्छी
  • अगर आप अपने स्किनी जींस लुक को काफी सिंपल रखना चाहती हैं तो ये तरीका बेस्ट है।
  • इसके लिए सिंपल सी बेसिक टी-शर्ट को टक इन करके पहनें।
  • पैरों में बूट्स या हील्स की जगह स्नीकर्स पहनें, ताकि आपका लुक परफेक्ट दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें