फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chikankari Embroidery: कैसे करें असली और नकली चिकनकारी में पहचान? इन बातों का ध्यान रखकर आसानी से करें फर्क

Thu, 13 Feb 2025 11:05 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chikankari Designs: चिकनकारी एक पारंपरिक महीन कढ़ाई को कहा जाता है, जिसका नाम लेते है हमें लखनऊ की याद आ जाती है। हालांकि, आज कल चिकनकारी के नाम पर लोग डुप्लीकेट ड्रेसेस भी बेच रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप असली और नकली चिकनकारी में कैसे फर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे करें असली और नकली चिकनकारी में पहचान - फोटो : instagram
भारत एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य अपनी किसी न किसी चीज की वजह लोकप्रिय है। भारत देश की चीजों का बोलबाला विदेशों में भी देखने को मिलता है। फिर चाहे वो साउथ की कांजीवरम साड़ियां हो, पंजाब का पटियाला सूट हो या फिर राजस्थान की घाघरा-चोली हो। यह ऐसी वेशभूषा है, जिसके लिए इनका राज्य पहचाना जाता है। हालांकि, जब भी बात कपड़ों की आती है तो इसमें चिकनकारी को जरूर शामिल किया जाता है। चिकनकारी एक पारंपरिक महीन कढ़ाई को कहा जाता है, जिसका नाम लेते है हमें लखनऊ की याद आ जाती है। हालांकि, आज कल चिकनकारी के नाम पर लोग डुप्लीकेट ड्रेसेस भी बेच रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप असली और नकली चिकनकारी में कैसे फर्क कर सकते हैं और नकली चिकनकारी कढ़ाई को कैसे पहचान सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैसे करें असली और नकली चिकनकारी में पहचान - फोटो : instagram
कैसे करें असली चिकनकारी की पहचान

देखें कढ़ाई की बारीकी

असली चिकनकारी कढ़ाई में धागों से महीन डिजाइन उभारे जाते हैं। यह डिजाइन बेहद बारीक होते हैं। वहीं, अगर बात की जाए नकली चिकनकारी की तो इसमें इसे मशीन से बनाया जाता है और इसके डिजाइंस काफी सामान्य से हैं, जो देखने में काफी परफेक्ट लगते हैं और एक जैसे ही होते हैं। ऐसे में अगर आप खरीदारी करने जा रही हैं तो इसे चेक कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे करें असली और नकली चिकनकारी में पहचान - फोटो : instagram
धागों की लेयरिंग

असली चिकनकारी डिजाइन में धागों की लेयरिंग देखने को मिलती है। इसकी वजह से कढ़ाई काफी उभरी होती है। इसकी वजह से हर डिजाइन के अंदर एक गहराई होती है। हालांकि, नकली चिकनकारी में धागे फ्लैट होते हैं और उभरे हुए भी नहीं होते हैं।

4 of 5
कैसे करें असली और नकली चिकनकारी में पहचान - फोटो : instagram
बैक साइड जरूर करें चेक

असली चिकनकारी डिजाइन में कुर्ते के पीछे असमान डिजाइन देखने को मिलते हैं। वहीं, नकली चिकनकारी कपड़ों में पूरी तरह से परफेक्ट और साफ-सुथरी सिलाई होती है। आमतौर पर यह डिजाइन मशीन से बनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे करें असली और नकली चिकनकारी में पहचान - फोटो : instagram
कलर से परखें

असली चिकनकारी कपड़ों में धागों का कलर काफी फेड होता है क्योंकि यह प्राकृतिक रंगों से बनाए जाते हैं। हालांकि, नकली चिकनकारी में धागे बहुत चमकदार होते हैं और एकदम नए जैसे दिखते हैं। यह डिजाइन सिंथेटिक धागों से बनाए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें