फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day Special Saree Look: टीचर्स डे के दिन पहनेंगी ऐसी साड़ी तो सबसे स्टाइलिश दिखेगा अंदाज

Thu, 05 Sep 2024 07:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस टीचर्स डे पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अलग तरह की साड़ी पहनकर स्कूल या कॉलेज जाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram
Teacher's Day Special Saree Look: हमारे देश में शिक्षक को माता-पिता से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। एक शिक्षक बच्चे को बचपन से ही सही मार्ग पर चलने की राह बताता है। स्कूल के दिनों में ही शिक्षक बच्चों को अच्छे और गलत की पहचान करना बताते हैं, ताकि बच्चे बड़े होकर अपने घरवालों के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर पाएं। 

शिक्षकों के इसी योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल भारत में 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों को सम्मानित भी करते हैं। अगर आप भी एक शिक्षिका हैं और टीचर्स डे पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अलग तरह की साड़ी पहनकर स्कूल या कॉलेज जाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram
लहरिया प्रिंट

अगर कुछ पारंपरिक और क्लासी सा पहनने का विचार कर रहीं हैं तो इस तरह की लहरिया प्रिंट की साड़ी का चयन करें। लहरिया प्रिंट देखने में काफी प्यारा लगता है। इसे आप कॉलेज-स्कूल के साथ-साथ घर के कार्यक्रम में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram
सूती साड़ी

गर्मी का मौसम है। इसी वजह से आप बिना सोचे ऐसी सूती साड़ी भी पहनकर स्कूल-कॉलेज जा सकती हैं। इस तरह की साड़ी गर्मी और बारिश दोनों मौसम में काफी आरामदायक रहती है। 

4 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
ब्लैक फ्लोरल साड़ी

ब्लैक रंग पसंद है तो इस साड़ी का चयन करें। ऐसी शिफॉन फैब्रिक की ब्लैक साड़ी आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें, उसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram
गुलाबी शिफॉन साड़ी

शिफॉन की साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसी गुलाबी शिफॉन की साड़ी पहनकर भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram
प्रिंटेड लाल साड़ी

इस तरह की प्रिंटेड साड़ी देखने में प्यारी लगती है। ऐसे में आप इसे टीचर्स डे कि दिन अपने स्कूल और कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ ब्लाउज भी इसी तरह का पहनें, ताकि आपका लुक स्टाइलिश दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीचर्स डे 2024 - फोटो : instagram
सफेद फ्लोरल साड़ी

अगर हल्के रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। आप इस तरह की सफेद साड़ी टीचर्स डे के दिन कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी पर बने फूल इसकी सुंदरता को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इसके साथ अपने बालों को जूड़ा बनाकर रखें और गले में कुछ पहनें जरूर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें