Teachers Day 2024: हर किसी के जीवन में शिक्षक का काफी अहम रोल होता है। माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही बच्चे को जीवन में सही राह पर चलने का तरीका बताता है। इसी के चलते हर साल हम सभी 5 सितंबर को महान शिक्षक और विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों को सम्मानित करते हैं। इसके साथ-साथ हर कोई अपने पसंदीदा शिक्षक दिवस को तोहफा देकर उन्हें उनके खास होने का एहसास भी कराता है। टीचर्स डे की पार्टी के लिए शिक्षिकाओं से लेकर छात्राएं तक खूब अच्छे से तैयार भी होती हैं।
वैसे तो इस दिन ज्यादातर शिक्षिकाएं साड़ी ही पहनती हैं, लेकिन अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो सूट चुनें। यहां इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहीं हैं, जिनके जैसा सूट पहनकर आप अपना खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं।