फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: ग्रे कुर्ते में सुरभि ज्योति का ग्रेसफुल लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी बन सकती हैं ऐसे ही स्टाइलिश

Thu, 04 Nov 2021 12:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : instagram/surbhijyoti
कभी जोया तो कभी नागिन बनकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग और दमदार पहचान बनाने वाली सुरभि ज्योति की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग सुरभि ज्योति की एक्टिंग को तो पसंद करते ही हैं लेकिन उनके लुक और अदाओं के भी फैन हैं। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने फैशन सेंस के कारण फैंस के दिलों पर छाईं हैं। सुरभि अक्सर अपने अलग अलग लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुरभि को वेस्टर्न लुक और परिधानों के साथ ही भारतीय पारंपरिक लुक में देखा जाता है। सुरभि ज्योति के पास शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट का कलेक्शन है। उनके साड़ी और सूट लुक की बात करें तो वह भारतीय नारी की खूबसूरती को अपनी पारंपरिक लुक से प्रदर्शित करने में कभी नाकाम नहीं रहीं। फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की,जिसमें उन्होंने ग्रे रंग का कुर्ता कैरी कर रखा है। उनके इस लुक को सुरभि के कुर्ते के रंग ने अधिक ग्रेसफुल और स्टाइलिश बना दिया है। अगली स्लाइड्स में देखिए सुरभि ज्योति के ग्रे कुर्ता सेट में पारंपरिक लुक की तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : instagram/surbhijyoti
तस्वीर में देख सकते हैं कि सुरभि ज्योति ने ग्रे रंग का खूबसूरत सूट पहन रखा है। उनके कुर्ते में ग्रे रंग की ही बारीक कढ़ाई का काम है, जो उनके यू नेकलाइन शेप को कवर कर रही है। वहीं गोल्डन लेस से कुर्ते के फ्रंट में डिजाइन दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : instagram/surbhijyoti
सुरभि ज्योति के कुर्ते में सेमी स्लीव्स दिए गए हैं। साथ ही इस लांग कुर्ते के साथ सुरभि ने मैचिंग पैंट पेयर की है। सुरभि ने मैचिंग एम्ब्रॉडरी दुपट्टे के साथ अपने लुक को स्टाइल किया है।    

4 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : instagram/surbhijyoti
  इस लुक के साथ सुरभि ने एक्सेसरीज में अलबस्तर कलेक्शन की इयररिंग्स को पहन रखा है। सुरभि का लुक काफी सिंपल है लेकिन त्योहारों में ये लुक और स्टाइल आपको एकदम परफेक्ट लुक दे सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरभि का ग्रे सूट - फोटो : instagram
वैसे इसके पहले भी सुरभि ज्योति ग्रे रंग के कुर्ता पैजामा में नजर आ चुकी हैं। ग्रे रंग आपको स्टाइलिश और बाकियों से अलग लुक देता है। इस तरह के सूट या साड़ी फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें