दिवाली का त्योहार आने वाला है। लड़कियों ने दिवाली में आकर्षक दिखने के लिए कई तरह की योजनाएं बना रखी होंगी। पांच दिनों के इस त्योहार के लिए हर दिन की अलग ड्रेस, मैचिंग ज्वैलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल तक सब कुछ तैयार सोच कर रखा होगा और ड्रेस तैयार करना भी शुरू कर दिया होगा। अब आपको फेस्टिवल में परफेक्ट लुक चाहिए तो अपने ड्रेस, मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ अपने हाथों की खूबसूरती पर भी ध्यान दें। नेल्स को अधिक आकर्षक बना कर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। नेल आर्ट से लोगों की नजरें आपके हाथों पर ही टिक जाएंगी। अपने नाखूनों को नेल आर्ट से चमका कर खूबसूरत डिजाइन दी जा सकती है। नेल आर्ट देखने में भले ही जटिल लगें, लेकिन आप आसानी ले घर पर नेल्स को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। अगर आप इस दिवाली ऊपर से नीचे तक बेस्ट दिखना चाहती हैं तो अपनी ड्रेस के मुताबिक नेल आर्ट को अप्लाई कर सकती हैं। आज हम आपको आसान से नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही बना सकती हैं। आइए जानते हैं नेल आर्ट की इन चार डिजाइन्स के बारे में।