फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन के मामले में पीछे नहीं हैं सोनम कपूर की सास प्रिया, इस उम्र में भी हैं बेहद स्टाइलिश

Sun, 20 Jun 2021 04:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया आहूजा - फोटो : instagram

सोनम कपूर के लुक्स के बॉलीवुड में अक्सर चर्चे रहते हैं लेकिन उनकी सास प्रिया आहूजा भी फैशन के मामले में एक से एक लुक्स कैरी करती हैं। वे वैस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों ही तरह के आउटफिट्स में अच्छी लगती हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर वे बहुत ज्यादा तो सक्रिय नहीं रहती हैं पर थोड़े समय में तस्वीरें साझा करती हैं। 50 पार होने के बावजूद खुद को इस तरह से अपडेट रखकर वे कई महिलाओं को इंस्पायर कर रही हैं। प्रिया के सूट लुक बहुत ही जबरदस्त हैं, वे अलग-अलग तरह के सूट्स पहनती हैं और हर तरह के रंग उनपर अच्छे लग रहे हैं। वैस्टर्न ड्रेसेस में भी वे बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वे अपने बॉडी टाइप के अनुसार ड्रेसेस का चयन करती हैं, यह भी एक वजह है कि उनके लुक्स जंचते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए प्रिया आहूजा के अलग- अलग खूबसूरत लुक्स। 

 



 
विज्ञापन

2 of 5
प्रिया आहूजा - फोटो : instagram

पीला रंग कर रहा है सूट
प्रिया ने इस लुक में येलो कलर के शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहना हुआ है। पर्पल लॉन्ग जैकेट उनपर खूब अच्छा लग रहा है। जैकेट पर फ्लोरल प्रिंट है। इस लुक को उनके बूट्स पूरा कर रहे हैं। बालों को खुला रखा है और गॉगल्स लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रिया आहूजा - फोटो : instagram

प्रिया का ट्रेवल लुक
इस तस्वीर में प्रिया और सोनम दोनों साथ खड़े हुए हैं। प्रिया ने ग्रीन शेड का ड्रेस पहना है जिस पर सफेद रंग की स्ट्रिप्स हैं। उनका स्लिंग बैग भी बहुत आकर्षक है। बालों की पोनीटेल बांधी हुई है। ड्रेस के साथ सफेद रंग के लोफर शूज को पेयर किया है। 

4 of 5
प्रिया आहूजा - फोटो : instagram

फैमिली फंक्शन लुक
इस नीले रंग के सूट में प्रिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने हेवी वर्क वाला सूट पहन रखा है जिसका कुर्ता और दुपट्टा दोनों वर्क से भरा हुआ है और सल्वार प्लेन है। छोटे बालों को उन्होंने खोलकर रखा हुआ है और गॉगल्स पहन रखे हैं। इस लुक को महिलाएं फैमिली फंक्शन के लिए ट्राय कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिया आहूजा - फोटो : instagram

लग रही हैं सुंदर 
इस लुक में प्रिया आहूजा ने एंकल लेंथ का लाइट वर्क वाला कुर्ता पहना है जिसके साथ प्लेन पैंट है। हाथों में सिंगल चूड़ियां और घड़ी डाल रखी है। बालों में लाइट कर्ल्स दिखाई दे रहे हैं और सिल्वर रंग के फूटवियर को इस ड्रेस के साथ पेयर किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें