एक्ट्रेस सोनम कपूर फैशन दीवा हैं। सोनम अपने गजब के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में आने से लेकर अब तक सोनम ने कई मौकों पर लोगों को अपने ऑउटफिट और लुक से चौंका दिया। सोनम कपूर ऐसे आउटफिट कैरी करने में भी संकोच नहीं करतीं जिसे अधिकतर अभिनेत्रियां रिस्की मानती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न सोनम कपूर अपने हर लुक के साथ रिस्की प्रयोग करती हैं। अपने अलग स्टाइल के चलते सोनम को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। एक बार फिर सोनम अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। तस्वीरों में अपने जबरदस्त आउटफिट और खूबसूरत व सीजलिंग अदाओं से वह फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। तस्वीरों में देखिए सोनम कपूर का नया लुक और इस फैशनिस्टा से लीजिए आज का फैशन टिप्स।