फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए नागार्जुन की बहु सामंथा का देसी लुक, एक्ट्रेस के पास साड़ियों का है शानदार कलेक्शन

Thu, 23 Sep 2021 05:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
दक्षिण भारतीय फिल्मों की ग्लैमरस अभिनेत्री और अभिनेता नागार्जुन की बहू सामंथा अक्किनेनी फैशन क्वीन मानी जाती हैं। फिल्मों में सीधी और साधारण दिखने वाली, असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। भारतीय और वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट को सामंथा खूबसूरती से कैरी करती हैं। आप सांमथा के सोशल मीडिया अकाउंट से खुद को हर लुक में कैसे ढालना हैं ये टिप्स ले सकतें हैं। वैसे बात अगर उनके ट्रेडिशनल लुक की हो तो सामंथा का कोई मुकाबला नहीं है। फैशन के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को मात देने वाली सामंथा साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इतना ही नहीं सामंथा के पास साड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन हैं। वह समय समय पर अपने साड़ी लुक की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में खूबसूरती के साथ सामंथा का ग्लैमरस लुक भी दिखता है। आइए देखते हैं 'द फैमिली मैन की अभिनेत्री' सामंथा अक्किनेनी का साड़ी लुक।
विज्ञापन

2 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा अक्किनेनी इस ट्रेडिशनल साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सामंथा ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है, जो उन पर बहुत जंच रही है। सामंथा की ये साड़ी ऑर्गेंजा फैब्रिक की है। साड़ी के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत ब्लाउज कैरी किया है। सामंथा की इस साड़ी की कीमत 75, 000 रुपये है।
विज्ञापन

3 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
इंडियन लुक को नागार्जुन की बहु बहुत ही अच्छी तरह से कैरी करती हैंं। इस लुक में सामंथा ने नीले रंग की रेशम के काम वाली साड़ी पहनी है। साड़ी काफी हल्की और आरामदायक है। हालांकि साड़ी की कीमत कम नहीं है। इस साड़ी की कीमत लगभग 75,000 रुपए है। 

4 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा अक्किनेनी ने सिल्वर रिबन बॉर्डर वाली ब्लैक प्लेन सिल्क साड़ी पहनी है, जिसे डीप वी नेक पैटर्न ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। ब्लाउज और स्लीव्स पर थ्रेड वर्क फ्लोरल डिजाइन है। समांथा की ये साड़ी बेहद खूबसूरत है।

 
विज्ञापन

5 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा फैशन को लेकर बिलकुल परफेक्ट हैं। सामंथा को स्टाइल डीवा कहना गलत नहीं होगा। सामंथा की रेड और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन में ये साड़ी किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए उपयुक्त है। सामंथा अक्किनेनी ने फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी है, जिसके साथ डीप-नेक ब्लाउज कैरी किया है। 
विज्ञापन

6 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने गोल्डन रंग की मैटेलिक टिश्यू साड़ी पहनी है। अक्किनेनी ने अपनी साड़ी को एक ब्रोकेड ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जिसमें ब्लैक और गोल्डन धारीदार आस्तीन लगी है। नेकलाइन पर गोटा का काम है। उनकी इस तस्वीर को देख कर आप खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे और उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

सामंथा की ये साड़ी उनको नई नवेली दुल्हन जैसा लुक दे रही है। उन्होंने सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी है। हालाँकि साड़ी के साथ सामंथा ने ब्राइडल लुक में फोटो शूट कराया है लेकिन आप शादी पार्टी में इसे कैरी कर सकती हैं

विज्ञापन

8 of 8
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

सामंथा के पास लाइट कलर की साड़ियों का अच्छा कलेक्शन हैं। क्रीम कलर, सफेद रंग की अलग अलग साड़ी में समांथा नजर आ चुकी हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए। सामंथा ने पेस्टल कलर की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। इस साड़ी में सिल्वर कलर का चेक डिजाइन बना हुआ है और बॉर्डर पर खूबसूरत लेस लगी है। इसके साथ सामंथा ने व्हाइट ब्लाउज कैरी किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें