फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी ने पहना डिजाइनर सीमा गुजराल का सिल्वर मिरर लहंगा, कीमत है 1 लाख 28 हजार

Fri, 16 Jul 2021 10:28 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सीमा गुजराल लहंगा - फोटो : instagram

एक वैवाहिक पत्रिका के कवर के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में डिजाइनर सीमा गुजराल द्वारा तैयार किया हुआ लहंगा पहना है। सीमा गुजराल एक से बढ़कर एक कपड़े डिजाइन करती हैं और उनके द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़ों की थीम भी बेहद खास होती है। यह एक स्प्रिंग इंस्पायर्ड लहंगा है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एकदम कंफर्टेबल होकर पोज कर रही हैं। आजकल लड़कियां शादियों में गुलाबी, लाल रंग को न चुनते हुए कोई अलग हटकर रंग चुनना पसंद करती हैं। ऐसे में ये सिल्वर कलर का लहंगा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लहंगे पर हाथ से काम किया हुआ है और यह दूर से ही एकदम चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस लहंगे के डिजाइन के लिए सीमा गुजराल की फैशन इंडस्ट्री में खूब तारीफ हो रही है। अगली स्लाइड्स से देखिए सोनाक्षी सिन्हा का ब्राइडल लहंगे में ये जबरदस्त और खास अंदाज। 

विज्ञापन

2 of 5
सीमा गुजराल लहंगा - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
सोनाक्षी सिन्हा का यह लहंगा ग्रे टोन पर है और जिसपर भारी सिल्वर का काम किया हुआ है। स्कर्ट में मोटी और पतली पटि्टयों में काम किया हुआ है और ब्लाउज पर पूरा मिरर वर्क है। स्कर्ट का घेर भी खूब अच्छा है और सोनाक्षी उसे खूब अच्छे से प्रस्तुत कर रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लाउज है सिंपल
लहंगे पर डिजाइन किया हुआ भारी वर्क अच्छे से प्रस्तुत हो सके इसलिए डिजाइनर ने ब्लाउज के लुक को एकदम सिंपल रखा है। ब्लाउज का गला वी शेप में है और हॉफ स्लीव्स हैं। ब्लाउज का लुक मिरर वर्क के कारण एकदम शीमरी लग रहा है। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

जूलरी है खास
लहंगे के साथ सोनाक्षी को सिल्वर कलर की जूलरी ही पहनाई गई है। सिर पर बड़ा टीका है और गले में चोकर स्टाइल में खूबसूरत सा नेकपीस पहना हुआ है। एक हाथ में दो बैंगल्स हैं, वहीं दूसरे हाथ में उन्होंने ब्रेसलेट डाल रखा है। हाथ में गोल बड़ी रिंग भी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : instagram
लंबे बाल लग रहे हैं खूबसूरत
सोनाक्षी के लंबे घने केश को खुला रखा गया है। कुछ बालों को एक कंधे से आगे की ओर ले रखा है। बालों पर पर्पल कलर के फूल लगाएं हैं जो कि स्प्रिंग थीम के सूचक हैं और उनका मेकअप भी इस लुक के अनुसार ही किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें