फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopping Tips: खरीदने जा रहे हैं जींस तो खास तौर पर रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 29 Jun 2023 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप परफेक्ट जींस खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर करें। 
विज्ञापन
1 of 6
Jeans - फोटो : iStock
Shopping Tips: आज के समय में चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई जींस पहनना पसंद करता है। जींस एक ऐसा परिधान है, जो काफी आरामदायक होता है। अच्छी जींस बनाने में उच्च क्वालिटी कपड़ा उपयोग किया जाता है जो इसे बहुत सुविधाजनक बनाता है। जींस को रोजाना की जिंदगी में पहनना बहुत आरामदायक होता है। इसे लोग कॉलेज, कार्यालय, यात्रा, शॉपिंग या अन्य सामान्य दिनों में पहन सकते हैं। कंफर्टेबल रहने के साथ-साथ जो लोग स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं वो जींस पहनन ज्यादा पसंद करते हैं। 

कई बार जींस खरीदते वक्त हम संशय में रहते हैं कि हमें जींस में कंफर्ट लेवल देखना चाहिए या लुक,  इसी सोच के चक्कर में लोग अपने हिसाब से जींस खरीद नहीं पाते। आज हम आपकी इसी परेशानी को दूर करने जा रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको जींस खरीदते वक्त जरूर रखना है। 
विज्ञापन

2 of 6
jeans - फोटो : instagram
साइज 

जब आप जींस खरीद रहे हैं, तो अपनी साइज की जींस का चयन करना महत्वपूर्ण है। अलग-अलग ब्रांड और स्टाइल के साइज में अंतर हो सकता है, इसलिए अपना साइज मापने के लिए एक टेप का उपयोग करें और उसके अनुसार जींस का चयन करें।
विज्ञापन

3 of 6
Jeans - फोटो : iStock
स्टाइल

आज-कल बाजारों में मिलने वाली जींस विभिन्न स्टाइल और कटिंग उपलब्ध होती हैं। अपने स्टाइल और पसंद के अनुसार जींस का चयन करें। 

4 of 6
Jeans - फोटो : iStock
गुणवत्ता

 जींस खरीदते वक्त उसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। ध्यान रखें कि महंगी जींस हमेशा अच्छी क्वालिटी की नहीं होती है, इसलिए पैसे और क्वालिटी दोनों का ध्यान रखें। अच्छी क्वालिटी की जींस पहनकर ही आपको आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
jeans - फोटो : istock
रंग और विशेषताएं

अपनी पसंद और उपयोग के अनुसार ही जींस का रंग चुनें, जैसे कि डार्क ब्लू, लाइट ब्लू, ब्लैक, डिस्ट्रेस्ड, या स्टोनवॉश आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jeans - फोटो : istock
धोने का तरीका

जींस खरीदते वक्त इस बात का पता कर लें कि उसे धोना कैसे है। कुछ जींस हाथों से धोईं जा सकती हैं, जबकि कुछ ड्राई क्लीन से बाद ही साफ होती हैं। बहुत सी जींसों में लिखा होता है कि इसे वाशिंग मशीन में नहीं धो सकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें