फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manisha Rani: हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं बिग बॉस ओटीटी की ये सदस्य, तस्वीरों पर डालें एक नजर

Thu, 29 Jun 2023 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस में सदस्य बनकर पहुंची मनीषा रानी अपने फैशन से इंस्टाग्राम पर धमाल मचा चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
Manisha Rani: ओटीटी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 2 की शुरूआत हो गई है। शो शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार बिग बॉस ओटीटी को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं, जिस वजह से लोग और भी ज्यादा शो को प्यार दे रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी इस शो में टेलीविजन एक्टर्स और फिल्मी पर्सनालिटीज से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक ने शिरकत की है।

इन्हीं में बिहार की मशहूर इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी का नाम शामिल है। मनीषा शो में काफी धमाल मचा चुकी हैं। उन्होंने जब से शो में एंट्री की है, लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी मनीषा काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। स्टाइल के मामले में वो किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। आइए आपको भी मनीषा के स्टाइलिश लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
साड़ी लुक

मनीषा साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके साड़ी लुक बेहद ही कमाल के होते हैं। इस पेस्टल रंग की साड़ी के साथ मनीषा ने ब्लैक रंग का ब्लाउज कैरी किया था।
विज्ञापन

3 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन

आईफा अवॉर्ड में मनीषा ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहन कर पहुंची थीं। उनका ये लुक लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आया था। अपना लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया था। 

4 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
बीच लुक

मनीषा को बीच पर जाना बेहद पसंद है। उनके बीच लुक काफी ज्यादा हॉट होते हैं। अगर आप चाहें तो आप भी उन्हीं की तरह डेनिम शॉर्ट्स के साथ इस तरह की ब्रालेट कैरी करके बीच पर जा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Manisha Rani - फोटो : social media
स्लिट ड्रेस

इस बॉडीकॉन स्लिट ड्रेस में मनीषा काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा है। हाई हील्स में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
लहंगा लुक

मनीषा का ये एथनिक अवतार काफी ज्यादा प्यारा है। इसमें वो बिल्कुल दुल्हन लग रही हैं। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी है और बालों को खुला रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
जींस-टॉप

ब्लैक रंग की जींस के साथ ग्रीन रंग की क्रॉप टॉप में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। ये लुक काफी ज्यादा कंफर्टेबल होता है। जिसे हर कोई कैरी कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें