फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं बहन शमिता, पहन ली इतनी छोटी फ्रॉक

Wed, 09 Jun 2021 05:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। जिसमे उनकी बहन शमिता शेट्टी भी शामिल हुई थीं। एक्टिंग के साथ ही शिल्पा इन दिनों डांस रिएलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक फैंस को लुभाता है। हर बार शिल्पा कुछ ऐसे अंदाज में स्पॉट होती हैं कि हर किसी की निगाहें उन पर ही ठहर जाती हैं। लेकिन बता दें अपने क्लासी और एलिगेंट फैशन की वजह से उनके आगे किसी और का टिक पाना मुश्किल है। बड़े पर्दे से दूर होने के बावजूद शिल्पा अपने हाई-फाई फैशन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। जिसमे फुटवियर से लेकर बेल्ट और पर्स तक शामिल रहती हैं। इस बार भी जब शिल्पा बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए कैमरे के सामने आईं तो उनका क्लासी अंदाज देखने को मिला। लेकिन शिल्पा से ज्यादा स्टाइलिश लुक में नजर आईं बहन शमिता शेट्टी। पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ शिल्पा के इस सेलिब्रेशन में उनकी बहन भी शामिल थीं। जिनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
वैसे तो शिल्पा ने अपने जन्मदिन पर काफी सादगीभरा आउटफिट ही चुना था। जिसमे मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट का को-आर्ड सेट शामिल था। जिसके साथ सफेद रंग का ब्लेजर और ब्राउन कलर की चौड़े बकल की बेल्ट शामिल थी। वैलेंटिनों ब्रांड की बेल्ट ने शिल्पा के सारे आउटफिट की अटेंशन ले रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा ने इस सिंपल से आउटफिट को मिनिमम मेकअप के जरिए ही पूरा किया था। जिसमे ओपन हेयर के साथ काजल और लाइनर के साथ आंखों का मेकअप कंप्लीट किया गया था। वहीं दूसरी तरफ बहन शमिता शेट्टी भी काफी क्यूट लुक में नजर आईं थीं। 

4 of 5
shamita shetty - फोटो : instagram
शमिता शेट्टी ने बहन की बर्थडे पार्टी के लिए काफी सिंपल लेकिन क्यूट ड्रेस का चुनाव किया था। कॉटन और विस्कॉस मिक्स शार्ट ड्रेस की लूज फिटिंग और बलून शेप स्लीव ऐड की गई थी। वहीं वी नेकलाइन और लेयरिंग इस ड्रेस को क्यूट लुक दे रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shetty and Shamita Shetty - फोटो : file photo
वहीं शमिता ने इस शार्ट ड्रेस को बिल्कुल सिंपल सी फ्लैट फुटवियर के साथ मैच किया था। दूसरी तरफ मिनिमम मेकअप में न्यूड शेड पिंक लिपस्टिक और आंखों को लाइनर की मदद से हाइलाइट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें