फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्फें लहराती शिल्पा शेट्टी का वीडियो हो रहा वायरल, पीले रंग के शरारे में लग रहीं बेहद खूबसूरत

Sat, 29 May 2021 12:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुनील शेट्टी के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिल्पा शेट्टी एक बार फिर काम पर लौट आईं हैं। इसके साथ ही उनकी खूबसूरत अदाएं सोशल मीडिया पर नजर आने लगीं। पिछले कुछ समय पहले पूरे परिवार सहित कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद शिल्पा क्वारंटीन थीं। लेकिन वायरस को मात देने के बाद अब पूरा परिवार स्वस्थ है। ऐसे में शिल्पा भी अपने पुराने फार्म में लौट आईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर शिल्पा ने अपने लटकों-झटकों के साथ वीडियो साझा किया है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे उनका लुक हमेशा की तरह ही काफी स्टाइलिश दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
पीले रंग के शरारे में शिल्पा रेडी हैं। जिसमे स्लीवलेस शार्ट कुर्ते के साथ घेरवाला पायजामा ऐड किया गया है। वहीं बात करें इस सितारों से जड़ी कुर्ते की तो बस्ट लाइन पर प्लजिंग नेकलाइन के साथ कमर के हिस्से पर फ्रिल जोड़ा गया है। वहीं नाइस फिटिंग पायजामे ने लुक को खास बना दिया है। बात करें इस शरारे के फैब्रिक की तो फ्री फ्लो फैब्रिक की वजह से ये शरारा शिल्पा के लुक में चार चांद लगा रहा है। इस शरारे पर पूरा मिरर और सितारों से वर्क किया गया है।  

4 of 6
शो में वापसी करतीं शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जबकि दूसरी तरफ मिसेज कुंद्रा ने इस शरारे के साथ मैचिंग का शानदार दुपट्टा भी कैरी किया है। जिस पर सितारों के वर्क के साथ ही किनारों पर गोल्डन रंग का गोटा पट्टी वर्क किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
'सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्मोकी आईज और पिंक लिपस्टिक के साथ बात करें एक्सेसरीज की तो शिल्पा ने ट्रेडिशनल लुक के लिए साथ में नोजपिन पहन रखी है। जो बिल्कुल हटके लुक दे रही है। वहीं गोल्डन एंड यलो कलर के इस शरारे के साथ शिल्पा ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां और ईयररिंग्स मैच की हैं। जो पूरे लुक को जुदा अंदाज दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sharara - फोटो : instagram
शिल्पा का पीले शरारे में इतना खूबसूरत लुक किसी भी लड़की के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकता है। हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी के लिए इससे परफेक्ट आउटफिट नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें