शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में गुलाबी साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने रेट्रो लुक ले रखा है। शिल्पा शेट्टी कई सारी फिल्मों में साड़ियों में नजर आ चुकी हैं और वे यूं भी साड़ी में कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ये लुक शिल्पा ने सुपर डांसर चैप्टर 4 के लिए लिया है और अलग-अलग पोज में वे साड़ी को प्रस्तुत कर रही हैं। यदि किसी पार्टी का थीम रेट्रो हो तो इस लुक को आप आराम से कॉपी कर सकते हैं क्योंकि सामान्य रेट्रो लुक से थोड़ा अलग है और इसमें कुछ नयापन है। महिलाएं शिल्पा के ब्लाउज के डिजाइन से भी इंस्पिरेशन लेकर इस तरह का ब्लाउज का तैयार करवा सकती हैं। प्लेन साड़ी के साथ प्रिंटेड ब्लाज मेल खा रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए शिल्पा की यह खूबसूरत साड़ी में उनका रेट्रो अवतार।