महारानी वेबसीरीज में हाल ही में नजर आई हुमा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। महारानी में जहां वे साड़ियों और साधारण लुक में नजर आई, उसके बिल्कुल विपरीत हुमा ने खूबसूरत से आउटफिट में तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। वे इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। उनके फैंस को उनकी यह तस्वीर खूब पसंद आ रही हैं। इन दिनों अधिकतर अभिनेत्रियां फ्लोर लेंथ ड्रेसेस में लेग कट पहनना पसंद कर रही हैं। इस तरह का लुक कैरी करने से लुक थोड़ा बोल्ड हो जाता है। पार्टी के अनुसार यह लुक अच्छा दिखाई पड़ता है। उनकी ड्रेस की लेंथ को ज्यादा रखा गया है जिस वजह से इसका फ्लो हवा में भी उड़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रशंसक उनके इस लुक को देखकर उन्हें ब्लू एंजल कह रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए हुमा कुरैशी का यह जबरदस्त अंदाज।