फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के बाद इतना बदल गया शहनाज गिल का लुक, लेटेस्ट तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल

Mon, 07 Sep 2020 12:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shehnaaz - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शहनाज गिल को लोग पहचानने लगे हैं। इस घर से निकले कई सारे सितारे दर्शकों के चहेते बन जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं शहनाज गिल। जिन्हें अभी हाल ही में टीवी की दुनिया की मोस्ट डिजायरेबल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया गया है। पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है। जिसमें उन्हें पहले के मुकाबले पहचानना भी मुश्किल है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
shehnaaz gill - फोटो : instagram
शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती है। जिसमें उनका खूबसूरत लुक फैंस को खासा पसंद आता है। हाल ही शेयर तस्वीर में शहनाज पहले के मुकाबले काफी स्लिम नजर आ रही हैं। वहीं उनका लुक भी काफी बदला हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
वैसे तो शहनाज का लुक बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से ही काफी बदल गया है। उन्होंने पहले के मुकाबले खुद को काफी फिट कर लिया है। बढ़े हुए वजन को कम करने के बाद वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस नजर आने लगी हैं। वहीं उनके मेकअप का अंदाज भी बदल गया है। रोजी चिक्स और मैट लिप्स के साथ स्टेटमेंट आईब्रो में वो काफी ग्लैमरस दिखती हैं। वहीं फैंस भी शहनाज को काफी लाइक करते हैं। 

4 of 6
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल को बिग बॉस से काफी पॉपुलैरिटी मिली। पहले केवल पंजाब में पहचानी जाने वाली शहनाज को अब पूरे देश के फैंस पसंद करने लगे हैं। बिग बॉस में भी उन्होंने पॉपुलेरिटी के मामेल में दूसरे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
shehnaaz gill - फोटो : instagram
वैसे शहनाज ने लुक्स के साथ ही फैशन के मामले में भी खुद को अपडेट किया है। लगातार फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने वाली शहनाज का स्टाइल भी काफी इंप्रेसिव रहता है। यलो एंड मल्टीकलर के बोहेमियन प्रिंट की इस ड्रेस के साथ हैवी फंकी ईयररिंग्स और मिड पार्टीशन स्लीक हेयर डू में शहनाज बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनकी एक्सेसरीज लुक्स में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज ने बिग बॉस के घर से काफी पॉपुलैरिटी पाई थी। तभी तो वो एक और शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आईं। हालांकि उनके फैन को ये शो रास नहीं आया। वहीं शहनाज की जोड़ी को फैन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें