फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनाया कपूर से लेकर अंजनी धवन तक, इन स्टार किड्स का सिजलिंग लुक हो रहा वायरल

Tue, 01 Jun 2021 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की एक्ट्रेस को पीछे छोड़ इन दिनों स्टार किड्स का बोलबाला देखने को मिल रहा है। अपने बोल्ड फैशन सेंस से ये स्टार किड्स फैंस का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। इस लिस्ट में जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर से लेकर शनाया कपूर और वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन तक शामिल हैं। पिछले दिनों जहां खुशी कपूर की फ्लोरल ड्रेस में तस्वीर वायरल हो रही थी। वहीं इस बार सोनम कपूर की कजिन शनाया कपूर का बोल्ड फोटोशूट वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो झीने कपड़ों में सिजलिंग लुक के साथ फोटोशूट करवा रही हैं। सफेद रंग के पारदर्शी कपड़े को लपेटे शनाया कपूर का ये फोटोशूट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं दूसरी तरफ शनाया इन तस्वीरों में बड़ी सी हैट लगाए अपने टोंड मिडरीफ के साथ ही बॉडी को फ्लांट करते नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
खुशी कपूर, अंजनी धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि केवल शनाया ही नहीं बल्कि वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन भी बोल्ड फोटोशूट से परहेज नहीं करती। अपनी बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर के साथ मस्ती भरे पल बिताते हुए अंजनी धवन ने तस्वीर साझा की है। जिसमे दोनों ही लगभग एक जैसे कपड़ों में रेडी हैं। 

4 of 5
खुशी कपूर, अंजनी धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
अंजनी ने जहां लाल रंग के बॉडी सूट का चुनाव किया है। तो वहीं दूसरी तरफ बेस्टी खुशी कपूर काले रंग के बॉडीसूट को पहने नजर आ रही हैं। स्पेगेटी स्लीव और डीप नेकलाइन के साथ दोनों ने इस बॉडीसूट को सफेद रंग के एथलिजर के साथ मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो दोनों ही न्यूड टोन सटल मेकअप के साथ पोज दे रही हैं। वहीं बात करें बालों की तो खुले बालों के साथ दोनों का लुक जबरदस्त नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें