फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी साड़ी तो कभी बोल्ड गाउन जान्हवी कपूर का हर अंदाज फैंस को करता है इंप्रेस

Mon, 31 May 2021 06:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
जान्हवी कपूर धीरे-धीरे ही सही फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका फैशन सेंस हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाता है। फिर वो चाहे कोई इवेंट हो या फिर अवॉर्ड शो। हर बार वो अपनी खास तरह के फैशन च्वॉइस की वजह से लोगों का दिल जीत लेती हैं। फिर वो चाहे उनका साड़ी में ट्रेडिनल लुक हो या फिर बोल्ड आउटफिट। आगे की स्लाइड में देखें जान्हवी कपूर के अबतक के बेस्ट फैशन मोमेंट, जब वो तारीफ बटोरने में कामयाब रहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
वैसे तो जान्हवी कपूर ऐसे कपड़ों का ही चुनाव करती हैं। जो उन्हें स्टाइलिश दिखाने के साथ ही कंफर्टबेल भी रखे। जिसमे उनका ये रेड ऑफ शोल्डर गाउन वाला लुक बेहद सेसी है। बोल्ड नेकलाइन के साथ ऑफ शोल्डर और थाई हाई स्लिट इस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी थे। ऊपर से जान्हवी कपूर ने इस खास ड्रेस के साथ विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड लिपकलर के साथ इसे पूरा किया था। जो किसी को इंप्रेस करने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन

सफेद फीदर ड्रेस में लग रही थीं कमाल
जान्हवी कपूर करियर की शुरूआत से ही अलग-अलग लुक में नजर आ चुकी हैं। साथ ही उनका लुक के साथ एक्सपेरिमेंट भी हर किसी को पसंद आता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब जान्हवी वॉग ब्यूटी अवॉर्ड के फंक्शन में रेडी हुईं। सफेद रंग की फेदर शार्ट ड्रेस में वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनकी हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक सबकुछ बेहद खास था। 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वहीं बात जब जान्हवी कपूर के देसी लुक की आती है तो वो ज्यादातर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वहीं साड़ी में उनका गॉर्जियस लुक फैंस को इंप्रेस करने में भी कामयाब हो जाता है। एक इवेंट में लाल रंग की मनीष मल्होत्रा की साड़ी में रेडी जान्हवी कपूर बेहद आकर्षक लग रही थीं। वहीं उनका ये लुक सुर्खियां बटोरने में भी कामयाब हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
जान्हवी कपूर केवल साड़ी ही नहीं इन दिनों बिकिनी में भी कहर ढा रही हैं। बीच वेकेशन के लिए पहुंची जान्हवी की बिकिनी वाली तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ समंदर किनारे शिमरी बिकिनी में कराया उनका फोटोशूट भी उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक को दिखाने के लिए काफी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें