फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: एयरपोर्ट पर दिखा सुहाना खान का स्टाइलिश लुक, स्लिम फिगर पर पहने फिटिंग के कपड़े

Wed, 12 Oct 2022 08:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की लाडली इन दिनों काफी व्यस्त हैं। ब़ॉलीवुड पार्टीज से लेकर अलग-अलग इवेंट में वो भाई आर्यन खान के साथ नजर आ रही हैं। जहां उनका ग्लैमरस लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। अब सुहाना खान का एयरपोर्ट लुक सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि सुहाना खान बोल्डनेस के मामले में कम नही हैं और अक्सर ही इंस्टाग्राम पर हॉट लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं इस बार सुहाना खान ने एयरपोर्ट के लिए काफी स्टाइलिश लुक को चुना है। 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद हुई सुहाना खान काफी स्टाइलिश और चिक दिख रही थीं। सुहाना ने आइस ब्लू कलर की फिटिंग मिडी ड्रेस को चुना था। जिसका नीटेड फैब्रिक इसे हटके बना रहा था। वहीं बात करें इस ड्रेस की डिजाइन की तो फुल स्लीव और कॉलर के साथ ही प्लजिंग नेकलाइन बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं ड्रेस की टाइट फिटिंग सुहाना की स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने इस स्टाइलिश सी ड्रेस को कंफर्ट के लिए व्हाइट शूज के साथ पेयर किया था। जिसमे पूरा लुक चिक दिख रहा था। वहीं साथ में मैचिंग व्हाइट हैंडबैग को कंधे पर कैरी किया था। सुहाना खान ने ग्लॉसी न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ न्यूट्रल टोन मेकअप को चुना था। 

4 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
बता दें कि सुहाना खान इस ड्रेस में सीधे इवेंट में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने शूज की बजाय स्ट्रैपी डिजाइन की हाई हील्स को चुना था। जहां पर वो गजब की गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं इस इवेंट में सुहाना खान के साथ भाई आर्यन खान भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। फिल्म आर्चीज में सुहाना खान के साथ ही और भी कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें