फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: हिना खान ने सादगीभरे लुक से जीता फैंस का दिल, करवा चौथ पर महिलाएं हो सकती हैं ऐसे ही तैयार

Tue, 11 Oct 2022 06:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान का फैशन सेंस लाजवाब है। अक्सर वो अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। अगर अभी तक आपने करवा चौथ के लिए अपने लुक को नहीं सोचा है। तो हिना खान का ये लुक जरूर आपके काम आ सकता है। हिना खान ने हाल ही में अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे उनका सादगीभरा ग्लैरमस लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा है। वहीं आप चाहें तो इस तरह के इंडो-वेस्टर्न लुक को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए पीले रंग को चुना है। जो कि करवा चौथ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। मिरर वर्क के क्रॉप टॉप के साथ लेयर वाली स्कर्ट को मैच किया गया है। जिस की बेल्ट एरिया पर मिरर वर्क दिख रहा है। वहीं इस क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ लांग श्रग को मैच किया गया है। जो इसे ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। बात करें क्रॉप टॉप की तो इस पर बनीं स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन इसे खूबसूरत बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
वहीं इस धोती स्टाइल स्कर्ट को हिना ने गोल्डन कलर की स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया है। जबकि गले में मोतियों के लेयर वाले चोकर नेकपीस में उनका लुक रीगल दिख रहा है। हिना खान अपने मेकअप और फैशन से हर किसी को हैरान कर देती हैं। पिछले काफी समय से ट्रेडिशनल लुक में ज्यादातर वो शरारा में नजर आ रही थीं। हालांकि इस बार हिना का ये इंडो-वेस्टर्न लुक परफेक्ट दिख ऱहा है। 

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
बात करें हिना के मेकअप की तो डार्क ब्राउन लिपस्टिक के साथ पिंक चिक्स और मैट फिनिश मेकअप न्यूट्रल टोन में दिख रहा है। जो इस ब्राइट कलर की ड्रेस को कॉम्पलिमेंट कर रहा है। हालांकि आखों को कोहल रिम्ड आईलाइनर की मदद से हाईलाइट किया गया है। वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो फ्रंट पार्टीशन के साथ बालों में लो पोनीटेल बनाई गई है। जिसके साथ साइड में निकली जुल्फें उनके हुस्न को और बढ़ा रही हैं। हिना खान का ये मेकअप लुक आप भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं। जिसमे आप बिल्कुल सादगीभरे अंदाज में पति को इंप्रेस कर लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान का अनारकली कुर्ते में लुक भी बेहद खूबसूरत है। जिसे महिलाएं आसानी से ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें