फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: साड़ी पहनते समय ना करें ये गलतियां, पूरा लुक हो जाएगा खराब

Fri, 13 May 2022 02:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
plus size model in saree - फोटो : instagram
फिगर चाहे जैसी भी हो साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर लड़की पर खूबसूरत दिखता है। लेकिन साड़ी पहनते समय बहुत सारी महिलाएं कुछ गलतियां करती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक खराब हो जाता है। खासतौर पर प्लस साइज वाली महिलाएं। अगर आप प्लस साइज पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो साड़ी पहनते समय इन बातों को याद रखें। फिर देखें कैसे साड़ी में आपका स्लिम लुक देखने को मिलेगा और हर कोई आपके इस ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
shapewear - फोटो : instagram
पेटीकोट या शेपवियर
अगर आपके पेट और कमर के हिस्से पर फैट ज्यादा रहता है तो साड़ी पहनने के लिए कभी भी आम कॉटन के पेटीकोट पहनने की गलती ना करें। ये आपको और भी ज्यादा प्लस दिखाएंगे, जिसकी वजह से पूरा लुक बेकार हो जाएगा। अगर आप साड़ी में स्लिम लुक चाहती हैं तो शेपवियर पहनें। ये आपको फौरन साड़ी में पतला दिखाने में मदद करेगा। यकीन ना हो अगली बार जरूर ट्राई करें। 
विज्ञापन

3 of 5
blouse design - फोटो : सोशल मीडिया
ना करें ब्लाउज के डिजाइन के साथ गलतियां
पेटीकोट के साथ ही साड़ी के ब्लाउज की भी डिजाइन आपको स्लिम दिखा सकती है। वैसे तो ब्लाउज की बहुत सारी नेक डिजाइन होती है। लेकिन अगर आप मोटी हैं तो कभी भी बोट नेक या कॉलर नेक या फिर जूल नेकलाइन वाले ब्लाउज ना ट्राई करें। इसके बजाय हमेशा फ्रंट और बैक से डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज ही पहनें। ये आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगा। 

4 of 5
saree - फोटो : instagram
बॉर्डर पर दें ध्यान
अगर आपका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ है तो चाहे कितनी भी खूबसूरत साड़ी हो लेकिन चौड़े बॉर्डर की साड़ी को कभी ना पहनें। ये आपको साइज प्लस दिखाएगी। इसकी बजाय हमेशा पतले बॉर्डर की साड़ी का चुनाव करें। ये आपको हमेशा स्लिम दिखाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
पल्लू लेने का तरीका
साड़ी और ब्लाउज की डिजाइन के साथ ही एक चीज जो सबसे ज्यादा जरूरी है। वो है साड़ी पहनने का ढंग। जब भी साड़ी पहनें उसके पल्लू को हमेशा अपने पैरों तक लंबा रखें। ये आपके साइज को काफी स्मार्टली छिपाने का काम करेगा। अगर आप छोटा पल्लू लेंगी तो इससे आपके हिप एरिया पर ही ध्यान जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें