फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Draping Tips: पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, तभी साड़ी लुक दिखेगा परफेक्ट

Tue, 27 Aug 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप परफेक्ट साड़ी लुक पाना चाहती हैं तो पेटीकोट खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Saree Draping Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप किसी भी जगह पर पहनकर अपना सादगीभरा लुक दिखा सकती हैं। साड़ी पहनकर लुक एकदम से बदल ही जाता है। वैसे तो साड़ी से लुक काफी खूबसूरत लगता है लेकिन इसे पहनते वक्त अगर आप गलत पेटीकोट पहनेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखने की जगह बिगड़ सकता है।

दरअसल, अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं साड़ी खरीदने के बाद ब्लाउज तो उसके मैचिंग का बनवा लेती हैं लेकिन वो पेटीकोट पुराना पहन लेती हैं। उनके हिसाब से साड़ी से थोड़ा-बहुत मिलता हुआ पेटीकोट भी साड़ी के साथ चल जाएगा।

कई बार वो किसी और से लेकर पेटीकोट पहन लेती हैं, भले ही वो उनकी फिटिंग का नहीं हो। इसकी वजह से लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आप परफेक्ट साड़ी लुक पाना चाहती हैं तो पेटीकोट खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

2 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
फैब्रिक हो सही

पेटीकोट खरीदते वक्त ये ध्यान रखें इसका फैब्रिक साड़ी के फैब्रिक के हिसाब से होना चाहिए। पेटीकोट बनाने के लिए ज्यादातर कॉटन, साटन, सिल्क या जॉर्जेट जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में साड़ी के साथ-साथ मौसम देखते हुए ही पेटीकोट के फैब्रिक का चयन करें। 
विज्ञापन

3 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
रंग का रखें ध्यान

अगर परफेक्ट साड़ी लुक चाहिए तो अपने पेटीकोट का रंग साड़ी के रंग से मैच कराकर ही पहनें। कई बार महिलाएं ध्यान नहीं देतीं और वो अलग रंग का पेटीकोट पहन लेती हैं। इसकी वजह से वो देखने में भद्दा लगता है। ध्यान रखें कि अगर आपकी साड़ी हल्के रंग की है, तो मैचिंग का ही पेटीकोट सही रहता है। गहरे रंग की साड़ी के लिए मिलते-जुलते गहरे रंग का पेटीकोट चुन सकती हैं।

4 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram-Saree For Summer
लंबाई हो सही

पेटीकोट की लंबाई साड़ी की लंबाई के अनुसार होनी चाहिए। आमतौर पर पेटीकोट एड़ियों तक पहुंचना चाहिए, ताकि यह साड़ी के नीचे से दिखाई न दे। साड़ी के नीचे लटकता हुआ पेटीकोट आपके लुक को खराब कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सही से कराएं फिटिंग

पेटीकोट की फिटिंग बहुत महत्वपूर्ण है। यह बहुत ढीला या बहुत तंग नहीं होना चाहिए। कमर पर इसकी फिटिंग सही होनी चाहिए। ढीला पेटीकोट साड़ी को अजीब दिखाएगा, वहीं ज्यादा टाइट पेटीकोट पहनकर आपको चलने में परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
क्वालिटी हो सही

पेटीकोट बनवाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी सिलाई मजबूत और टिकाऊ होनी चाहिए। कपड़े की गुणवत्ता का ध्यान रखें ताकि यह लंबे समय तक चले और धोने के बाद भी अपना आकार बनाए रखे। कई बार पेटीकोट का फ्रैबिक खराब होने पर ये धोने के बाद सिकुड़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेटीकोट खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
रेडीमेड साड़ी के साथ ऐसा पेटीकोट पहनें

अगर रेडीमेड साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ कभी साधारण पेटीकोट न पहनें। उसके साथ शेपवियर पेटीकोट ही सही रहता है। उसे पहनने के बाद आपके शरीर का आकार भी अच्छा दिखता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें