Krishna Janmashtami 2024 Festive Fashion Tips: इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव या जन्माष्टमी का पर्व 6-7 सितंबर को मनाया जा रहा है। लगभग पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मथुरा-बरसाना समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी के मौके पर उत्सव होता है तो वहीं महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव का आयोजन होता है।
महाराष्ट्र में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव में तो कई सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं। कई अभिनेता-अभिनेत्रियों के घर पर पूजा होती है, जहां सेलेब्स का जमावड़ा लगता है। जहां जन्माष्टमी के मौके पर घर, मंदिर और कान्हा को खास तरीके से सजाया जाता है और जगह जगह झांकी सजाई जाती हैं, वहीं खुद भी उत्सव के लिए लोग खास तैयार होते हैं।
लड़के हों या लड़कियां सभी त्योहार के मौके पर एथनिक कपड़ों को कैरी करना चाहते हैं और उत्सव में शामिल होकर सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी के मौके पर स्पेशल दिखना चाहते हैं तो अभिनेत्रियों के फेस्टिव लुक से प्रेरित हो सकते हैं। त्योहार के मौके पर एथनिक कपड़ों में सुंदर और स्टाइलिश दिखने के लिए इन अभिनेत्रियों की तरह तैयार हों।