Saree Draping Tips: हर उम्र की महिलाओं को साड़ी पहनने का काफी शौक होता है। चाहे शादी-विवाह हो या फिर ऑफिस में कोई पार्टी हो, यहां तक कि अब तो नाइट पार्टियों में भी साड़ी पहनकर महिलाएं अपना जलवा दिखाती हैं। आजकल कैसी साड़ियों का चलन है इसके लिए महिलाएं टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स देखती हैं, पर कई बार ये देखने को मिलता है कि महिलाएं ट्रेंड के हिसाब से साड़ी तो खरीद लेती हैं लेकिन उसके हिसाब से तैयार नहीं हो पातीं।
जैसे कि आजकल लैवेंडर साड़ी काफी चलन में है। इसे आप आसानी से कहीं से भी खरीद सकती हैं लेकिन अगर इसे कैरी करते वक्त आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं दिया तो आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको भी लैवेंडर साड़ी पहनना पसंद है तो उसे पहनते वक्त ये गलतियां कतई ना करें।