सारा अली खान ज्यादातर शार्ट्स और स्टाइलिश ड्रेसेज में नजर आती हैं। लेकिन इसके साथ ही उनका सूट लव भी अक्सर नजर आ जाता है। फिर वो चाहे कंफर्टेबल क्लासिक कुर्ता सेट हो या फिर फेस्टिव लुक। फेस्टिवल के मौके पर सारा अक्सर ही कुर्ते के साथ अपना शाही अंदाज दिखाती नजर आती हैं। जिसे देख उनके फैंस क्रेजी हो जाते हैं। दिवाली और भाई दूज पर भी सारा का कुर्ता लुक भी काफी अट्रैक्टिव है। दरअसल, भाई दूज के मौके पर सारा ने भाई इब्राहिम के साथ फोटो शेयर की है। जिसके साथ वो फैंस को बधाई देती दिख रही हैं।