फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान ने भाई के साथ शेयर की तस्वीर, नीले कुर्ते में दिखा शाही अंदाज

Mon, 16 Nov 2020 07:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा अली खान ज्यादातर शार्ट्स और स्टाइलिश ड्रेसेज में नजर आती हैं। लेकिन इसके साथ ही उनका सूट लव भी अक्सर नजर आ जाता है। फिर वो चाहे कंफर्टेबल क्लासिक कुर्ता सेट हो या फिर फेस्टिव लुक। फेस्टिवल के मौके पर सारा अक्सर ही कुर्ते के साथ अपना शाही अंदाज दिखाती नजर आती हैं। जिसे देख उनके फैंस क्रेजी हो जाते हैं। दिवाली और भाई दूज पर भी सारा का कुर्ता लुक भी काफी अट्रैक्टिव है। दरअसल, भाई दूज के मौके पर सारा ने भाई इब्राहिम के साथ फोटो शेयर की है। जिसके साथ वो फैंस को बधाई देती दिख रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा ने फैंस को भाई दूज की बधाई देने के लिए नीले रंग का गोल्डन गोटापट्टी वर्क वाला कुर्ता कैरी किया है। अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ नीले रंग के अनारकली कुर्ते में सारा भाई के साथ पोज दे रही हैं। जिसमें उनका लुक फेस्टिव रेडी है। वहीं भाई इब्राहिम भी ग्रे एंड ग्रीन कलर के कुर्ते पायजामे में बहन के साथ दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
वहीं दिवाली के मौके पर भी सारा रॉयल ब्लू कलर के कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे में पोज देती दिखी थीं। सब्यसाची के डिजाइन किए हुए इस कुर्ते पर गोल्डन बॉर्डर लगा है। हेमलाइन और नेकलाइन पर लगा गोल्डन बॉर्डर इसे काफी रिच लुक दे रहा है। वहीं इस कुर्ते के साथ मैच किया यलो कलर का दुपट्टा इसे एक्स्ट्रा ट्रेंडी लुक दे रहा है। वहीं दुपट्टे पर भी गोल्डन बॉर्डर को ऐड किया गया है। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
जबकि इस लुक के साथ सारा ने हैवी ईयररिंग्स और न्यूड शेड की लिप को मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
वैसे सारा अली पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्लैमरस लुक में स्पॉट हो चुकी हैं। जिसमें वो अपने टोंड लेग्स फ्लांट करते दिख रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें