फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान लहंगे में दिखती हैं काफी गॉर्जियस, आप भी ट्राई करें मनीष मल्होत्रा का ये लहंगा कलेक्शन

Fri, 30 Jul 2021 07:06 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : @Manishmalhotra.in
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा के नूरानियत कलेक्शन को बहुत ही अच्छे ढंग से कैरी किया है। इन लहंगों में सारा अली खान काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने लहंगे का ये कलेक्शन मॉडर्न ब्राइड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। लहंगे दिखने में बहुत ही सुंदर नजर आ रहे हैं। डिजाइनर्स द्वारा इनको रॉयल, ट्रेडिशनल और मॉर्डन टच दिया गया है। अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है और आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो आप इन लहंगों को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आप काफी सुंदर और अट्रैक्टिव नजर आएंगी। लहंगे को हैवी एम्ब्रायडरी से सजाया गया है। इस कारण इसे कैरी करने के बाद आपको राजसी लुक फील होगा साथ ही साथ खुलेपन और फ्रेशनेस का भी एहसास होगा। तस्वीरों में सारा अली खान ने विभिन्न डिजाइनर लहंगे को कैरी किया है। आइए देखते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : @Manishmalhotra.in
इस पीच कलर के लाइट वेट लहंगे में सारा अली खान काफी सुंदर दिख रही हैं। उन पर यह लहंगा काफी अच्छा लग रहा है। इस लहंगे के ऊपर ज्योमेट्रिकल सीक्वेंस एम्ब्रायडरी को डिजाइन किया गया है। इससे लहंगे पर एक अलग ही लुक आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : @Manishmalhotra.in
डार्क ब्राउन कलर के इस हैवी लहंगे में सारा अली खान किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। डीप फ्रंट प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ उन्होंने हेवी नेकलेस को पहन रखा है। इस नेकलेस का लहेंगे के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन रहा है। लहंगे के साथ उन्होंने क्रीम कलर का दुपट्टा भी कैरी कर रखा है। लहंगे पर हर तरफ से हैवी एम्ब्रायडरी की हुई है।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : @Manishmalhotra.in
लाल और जामुनी कलर के इस थ्री पीस लहंगे में सारा अली खान काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। लहंगे की चोली डीप फ्रंट प्लंजिंग नेकलाइन है। इस लहंगे के साथ सारा ने हैवी कोटी को कैरी कर रखा है, जो उन्हें काफी अच्छा लुक दे रहा है। इस लहंगे पर भी हैवी एम्ब्रायडरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : @Manishmalhotra.in
काले रंग के इस हैवी एम्ब्रायडरी लहंगे में सारा अली खान काफी सुंदर दिख रही हैं। ज्यादातर ये देखा जाता है कि शादियों में काला रंग नहीं पहना जाता। वहीं सारा अली खान पर ये ब्लैक लहंगा काफी जच रहा है। गोल्डन और आइवरी इस एम्ब्रायडरी लहंगे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें