इंडस्ट्री में सारा अली खान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। सारा ने भी आते ही अपनी एक पहचान बनाई है। लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। वे अच्छी अभिनेत्री तो हैं ही, साथ ही वे बेहद खूबसूरत भी हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी अपने एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती हैं। नई पीढ़ी की तो शीर्ष पसंदीदा अभिनेत्रियों में सारा शामिल हैं। सारा अपने आउटफिट्स को बहुत अच्छे से प्रस्तुत करती हैं, यही उनकी खासियत है। वे पारंपरिक वेशभूषा में भी अच्छी लगती हैं तो वेस्टर्न भी उनपर क्या खूब जंचता है। पिछले दिनों लहंगे में सारा ने एक फोटोशूट करवाया था, जिसे कि फैंस ने खूब पसंद किया था। अगली स्लाइड्स से देखिए सारा का लेटेस्ट अवतार।