फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा के घर में हुई पार्टी, सारा अली खान से लेकर कियारा आडवाणी का दिखा स्टाइलिश अंदाज

Sun, 21 Feb 2021 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sara kiara rakul - फोटो : instagram fan page
बॉलीवुड में पार्टियों का दौर एक बार फिर चल पड़ा है। बीती रात मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर पार्टी दी। जिसमे बॉलीवुड की हसीनाओं का जमावड़ा देखने को मिला। जिसमे सारा अली खान से लेकर कियारा आडवाणी, परीणित चोपड़ा और रकुल प्रीत सिंह नजर आईं। बीटाउन की इन एक्ट्रेस की स्टाइलिश तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।जब एक साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस नजर आएंगी तो उनकी स्टाइल भी जरूर देखने लायक होंगी। तो चलिए देखें किसके लुक ने लूटा हर किसी का ध्यान।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali kiara - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी इस पार्टी के लिए स्टाइलिश बट कंफी लुक में दिखीं। जिसमे नियॉन ग्रीन रंग की फ्लेयर्ड पैंट के साथ सफेद रंग के क्रॉप टॉप को मैच किए दिखीं। जिसके साथ सफेद ब्लेजर परफेक्ट दिख रहा था। वहीं मेसी हेयर और पिंक रोजी चिक्स के साथ कियारा हमेशा की तरह ही आकर्षक दिख रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram fan page
वहीं सारा अली खान अपने टोंड लेग्स को फ्लांट करते दिखीं। इसके लिए उन्होंने सफेद रंग की रोम्पर ड्रेस चुनी थी। नूडल स्ट्राईप और कोल्ड शोल्डर के साथ टिनी ड्रेस में सारा ग्लैमरस दिख रही थीं। वहीं उन्होंने इस हाउस पार्टी के लिए मैट मेकअप का चुनाव किया था। जिसे न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ वो मैच किए दिखीं। 

4 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
सबसे हॉट लुक में दिखीं रकुल प्रीत सिंह। रकुल ने इस पार्टी के लिए नीले रंग की बैकलेस शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। बॉडीकॉन ड्रेस के साथ रकुल सिल्वर रंग की स्ट्रैपी हील्स और छोटे बालों में कमाल लग रही थीं। वहीं उनकी परफेक्ट फिगर इस ड्रेस में फ्लांट हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
मनीष मल्होत्रा ने अपने घर में हुई इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमे ये सारी हसीनाएं एक साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हैं। जिसमे परिणीति चोपड़ा की लेदर ब्लैक पैंट और क्रॉप टॉप भी उन्हें पार्टी के लिए परफेक्ट लुक देते दिख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें