बॉलीवुड में इन दिनों नई अभिनेत्रियों का दबदबा है। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे जैसी अभिनेत्रियों की एक्टिंग के तो लोग फैन हैं ही, उनकी अदाओं और खूबसूरती पर भी लोग फिदा हैं। हाल में अनन्या पांडे ने ब्राइडल फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सामने आने पर अनन्या पांडे के स्टाइल और लुक की खूब तारीफ हुई। वहीं अब सारा अली खान और जान्हवी कपूर का शार्ट ड्रेस में लुक सामने आए हैं। सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों एक ही एक टीवी शो में नजर आईं थी। पार्टी गर्ल अंदाज में दोनों हसीनाओं का लुक देखने वाले देखते ही रह गए। जहां सारा काले रंग की शॉर्ट शिमरी ड्रेस में नजर आईं तो वहीं जान्हवी ने स्किन कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। सारा और जान्हवी अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए वैसे भी फेमस हैं। ट्रेडिशनल लुक हो या वेस्टर्न आउटफिट, सारा अली खान और जान्हवी कपूर हर तरह के लुक को बखूबी कैरी करना जानती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए सारा अली खान और जान्हवी कपूर का पार्टी वियर लुक।