Rhea Chakraborty Birthday: 'मेरे डैड की मारुति' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी ये फिल्म 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद लगातार उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा रिया अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रही हैं। रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
भले ही वो अपनी फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन रिया की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। रिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिस वजह से लोगों को उनके नए-नए लुक्स की फोटोज दिखती रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में रिया हमेशा अपना कमाल दिखाती हैं। अगर आप भी रिया की तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो उनके इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।