फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Special Mehndi Design: यहां देखें गणतंत्र दिवस के लिए मेहंदी की 5 खूबसूरत डिजाइन

Sat, 25 Jan 2025 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर मेहंदी की कुछ सुंदर और खास डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना सकती हैं। यहां पांच खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के आइडियाज दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस के लिए मेहंदी की 5 खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
Republic Day Special Mehndi Design: गणतंत्र दिवस भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। ऐसे में इस दिन हर तरफ तिरंगे के रंग बिखरे नजर आते हैं। लोग इस दिन देशभक्ति के रंग में डूबे रहते हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम देशवासियों के बीच राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। लोग अपने-अपने तरीके से गणतंत्र दिवस मनाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग जहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं तो वहीं बहुत से लोग घर पर ही समय व्यतीत करते हैं।

लगभग सभी दफ्तरों और स्कूलों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में महिलाएं इस मौके पर खास तरह से तैयार होती हैं। यदि आप भी अपने लुक को अलग बनाने के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो हाथों पर गणतंत्र दिवस के लिए खास मेहंदी लगवाएं। इसके लिए यहां पांच खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के आइडियाज दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तिरंगा की रखें थीम - फोटो : instagram
तिरंगा की रखें थीम

यदि अपनी मेहंदी को खास रखना चाहती हैं तो हाथों पर तिरंगा थीम की मेहंदी लगाएं। इसके लिए अपने हाथ पर तिरंगा बनाएं। इसके साथ भारत की एकजुटता को जरूर दर्शाएं। इसके लिए आपको भारत के सभी धर्मों के प्रतीक चिन्ह को अपनी मेहंदी में बनाना है। इससे मेहंदी की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। चाहें तो इस मेहंदी में भारत का नक्शा भी बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
गणतंत्र दिवस की दें बधाई - फोटो : instagram
गणतंत्र दिवस की दें बधाई

गणतंत्र दिवस का दिन काफी खास होता है। इसलिए आप इस खास दिन पर खास तरह से हाथों पर ऐसे लहराता तिरंगा बनवा सकती हैं। तिरंगे के आस-पास गोला बनाकर उसके अंदर हैप्पी रिपब्लिक डे लिखवाएं। ऐसी मेहंदी देखने में कमाल की लगती हैं। ये मेहंदी आपको सिपंल ही रखनी है, ताकि लिखा हुआ संदेश साफ दिख सके। 

4 of 6
बनाएं भारत माता - फोटो : instagram
बनाएं भारत माता

इस दिन झांकियों और स्कूलों के कार्यक्रमों में भी भारत माता की झलक दिखाई जाती है। ऐसे में अपनी मेहंदी की डिजाइन में भी तिरंगा थामें भारत माता की तस्वीर बना सकती हैं। ऐसी पूरी तस्वीर तभी बनाएं, जब आपके पास कलरफुल वाली मेहंदी उपलब्ध हो। आजकल तो बाजार में हर कलर की मेहंदी मिल जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
लिखवाएं संदेश - फोटो : instagram
लिखवाएं संदेश

यदि कुछ भरे हाथ मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो भारत माता की तस्वीर बनाने के साथ-साथ उंगलियों पर कुछ न कुछ अवश्य लिखवाएं। जैसे कि आप सिंपल सा मेरा भारत महान लिखवा सकती हैं। ये संदेश काफी छोटा है, जिसकी वजह से इसे लिखना आसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर - फोटो : instagram
स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर

भारत को स्वतंत्र कराने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें न्यौछावर की है। ऐसे में आप उनकी शहादत को अपनी मेहंदी के जरिए सम्मान दे सकती हैं। इसके लिए आप अपनी मेहंदी में वंदे मातरम लिखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर बनवा सकती हैं। मेहंदी की ये डिजाइन काफी अनोखी है, जो आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें