फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fancy Dress Competition Ideas: इस गणतंत्र दिवस बच्चे को खास अंदाज में करें तैयार, इन तस्वीरों से लें टिप्स

Sat, 25 Jan 2025 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस का दिन स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खास दिन होता है। ऐसे में आप चाहें तो उन्हें खास अंदाज में तैयार करके स्कूल भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस गणतंत्र दिवस बच्चे को खास अंदाज में करें तैयार - फोटो : instagram
Fancy Dress Competition Ideas for Republic Day : गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को विशेष रूप से इसलिए मनाया जाता है क्योंकि  इसी दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दिन का महत्व इस बात से भी जुड़ा हुआ है कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान को लागू करने के बाद भारत को पूरी तरह से एक संप्रभु गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। ऐसे में गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में देखी जाती है।

गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सबसे खास है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे स्वतंत्रता सैनानियों के वेश में आते हैं और देशभक्ति दिखाते हैं। यदि आपके घर में भी बच्चा है और उसे भी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेना है, तो हम आपको यहां लड़के और लड़कियों के लिए कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहला विकल्प - फोटो : instagram
लड़के बन सकते हैं ये 

पहला विकल्प- यदि आपका नन्हा-मुन्ना बालक स्कूल के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है तो उसे गांधी जी बनाएं। इसके लिए हल्के खादी के कपड़े, चश्मा, लकड़ी की छड़ी और गांधी टोपी से उनका लुक तैयार करें। ध्यान रखें कि सर्दी का मौसम है, इसलिए उसे कुछ गर्म कपड़े अवश्य ही पहना दें। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा विकल्प - फोटो : instagram
दूसरा विकल्प- आप अपने बेटे को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गेटअप में तैयार कर सकती हैं। उसके लिए मिलिट्री ड्रेस और हैट, छड़ी और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को उजागर करें। इस लुक के साथ बच्चे के हाथ में तिरंगा अवश्य पकड़ाएं। 

 

4 of 7
तीसरा विकल्प - फोटो : instagram
तीसरा विकल्प- क्रांतिकारी भगत सिंह से देश के खातिर अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। ऐसे में आप भी चाहें तो गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को भगत सिंह के लुक में तैयार करें। यदि बच्चे को भगत सिंह बना रही हैं तो उन्हें भगत सिंह का नारा जरूर याद कराएं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
पहला विकल्प - फोटो : instagram
लड़कियों के लिए हैं ये विकल्प

पहला विकल्प- अपनी बिटिया को रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में तैयार करें। इसके लिए उन्हें नौवारी साड़ी पहनाएं। सिर पर पगड़ी, नाक में नथ हाथों में चूड़ियों के साथ तलवार उनके लुक को पूरा करेगी। ध्यान रखें रानी लक्ष्मीबाई के लुक में उनकी तलवार सबसे अहम है। 
विज्ञापन

6 of 7
दूसरा विकल्प - फोटो : instagram
दूसरा विकल्प - चाहें तो आप अपनी बिटिया को देश की महान और प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल  सरोजिनी नायडू का रूप दें। उन्होंने अपने जीवनकाल में देश को आजादी दिलाने के लिए काफी कड़ा योगदान दिया। सविनय अवज्ञा आंदोलन और असहयोग आंदोलन के दौरान उन्हें कई रातें जेल में गुजारनी पड़ी थीं। इनकी तरह तैयार होने के लिए आपको बिटिया बस सिंपल साड़ी पहनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीसरा विकल्प - फोटो : instagram
तीसरा विकल्प- आप चाहें तो अपनी बिटिया को भारत माता के गेटअप में तैयार करें। लड़कियों के लिए ये सबसे अच्छा और पसंदीदा विकल्प माना जाता है। इसके लिए उन्हें ऐसी सफेद साड़ी पहनाएं, जिसके किनारों पर तिरंगा लगा हो। उनके हाथ में भी तिरंगा थमा दें और सिर पर मुकुट अवश्य ही पहनाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें