फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करती हुई तस्वीरें डालकर ट्रोल हुईं रवीना टंडन, पहन लिए हैं ऐसे कपड़े

Tue, 22 Jun 2021 09:47 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई सारे सिलेब्स ने योग करती हुई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर जैसी अपनी समय की अभिनेत्रियां भी शामिल हैं लेकिन योग करती हुईं रवीना ट्रोल हो चुकी हैं क्योंकि जहां सभी लोग फिटनेस वियर में योग की तस्वीरें साझा कर रहे थे वहीं कुछ अलग करने जा रही रवीना ने पीले रंग का पार्टी वियर आउटफिट पहनकर योग करती हुई तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। उसके ऊपर उन्होंने मेकअप भी कर रखा है और कानों में बड़े ईयररिंग्स भी पहने हैं। ऐसे में लोगों ने उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हुए हैं जिसपर कुछ लोग कह रहे हैं कि इस तरह के कपड़े पहनकर और इतना मेकअप करके योग कैसे किया जा सकता है? हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि वे सुंदर दिखाई दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए रवीना का ये पार्टीवियर योग लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
रवीना ने पीले रंग का ड्रेस पहना हुआ है जिसमें पीले रंग का चमक वाला ब्लाउज उन्होंने पहना है और उसे ऊपर वैसा ही श्रग डाला हुआ है। इसके नीचे प्लेन प्लाजो पैंट ने उन्होंने डाल रखा है। ड्रेस लूज पैटर्न पर न होते हुए बॉडी के अनुसार फिट है। इसमें उनका टैटू भी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Insatagram- @officialraveenatandon

जूलरी भी पहनी है
रवीना ने ड्रेस के साथ जूलरी भी पहन रखी है जिसमें उनके कान में सिल्वर मेटल के इयररिंग्स उन्होंने डाल रखे हैं। हाथ में उन्होंने कड़ा पहन रखा है और अंगुठी भी है। बालों को खोलकर उन्होंने आगे की ओर किया हुआ है और पार्टी लुक के अनुसार ही उनके चेहरे पर मेकअप दिखाई दे रहा है। 

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram

ध्यान मुद्रा में बैठी हैं
रवीना अपनी तस्वीरों में घास पर बैठकर ध्यान मुद्रा करते हुए फोटो कई सारी तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। कैप्शन में उन्होंने ध्यान मुद्रा , इनरपीस और इंटरनेशनल योगा डे 2021 डाला हुआ है। रवीना इन तस्वीरों में कोई आसन नहीं कर रही हैं बल्कि एक जैसे ध्यान पोज में ही वे नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram

लोगों ने खूब किया ट्रोल
रवीना की तस्वीरों पर कई सारे कमेंट्स हैं जिनमें लोग यही कह रहे हैं कि ऐसे कपड़ों में योग कैसे किया जा सकता है और उनके मेकअप को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। कई लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें