फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: चाहिए रश्मिका मंदाना जैसा लुक, तो एक्ट्रेस के ये चार आउटफिट करें वार्डरोब में शामिल

Sat, 22 Jun 2024 02:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की खूबसूरती और क्यूटनेस के लोग फैन हैं। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत चुकीं हैं। रश्मिका सिंपल लुक और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कम उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले रश्मिका मंदाना फैशन सेंस के मामले में बिलकुल भी नई नहीं हैं। स्टाइल को लेकर रश्मिका मंदाना काफी चूजी हैं। अगर आपने कभी गौर किया हो तो रश्मिका का ड्रेसिंग सेंस सिंपल और कम्फर्टेबले होने के साथ ही एलिगेंट लुक देने वाला है। फिर भी रश्मिका मंदाना अपने स्टाइल के लिए फेमस हैं। रश्मिका साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न वियर से लेकर कैजुअल आउटफिट तक सभी तरह के परिधान आसानी से कैरी करती हैं और सब में अपना बेस्ट लुक देती हैं। रश्मिका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, जहां वह अपने अलग अलग लुक्स की फोटो शेयर किया करती हैं। अपने स्टाइल से रश्मिका मंदाना लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप भी रश्मिका मंदाना जैसा लुक चाहते हैं तो उनके इन चार आउटफिट को अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहेंगे। अगली स्लाइड्स में देखिए रश्मिका मंदाना के चार अलग अलग परिधानों में उनका लुक, जिसे आप भी कर सकते हैं कैरी।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
चुलबुली रश्मिका मंदाना वेस्टर्न वियर में बहुत ग्लैमरस लगती हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि रश्मिका ने शाॅर्ट व्हाइट ड्रेस कैरी कर रखी है। रश्मिका इस ड्रेस में प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ड्रेस के साथ हील्स पहनी हुई हैं। साथ ही अपने बालों को खुला रखा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
रश्मिका का ट्रेडिशनल वियर कलेक्शन शानदार है। रश्मिका सूट और साड़ी लुक में अधिक आकर्षक लगती हैं। इस तस्वीर में भी देख सकते हैं कि रश्मिका ने ऑफ व्हाइट अनारकली सूट कैरी किया हुआ है। बेहद हल्के और सादगी वाले इस आउटफिट में रश्मिका का लुक खिल कर सामने आ रहा है। 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना का एक और लुक सामने आया है। त्यौहार में इस तरह का लुक लिया जा सकता है। रश्मिका ने एथनिक सूट के साथ फेस्टिव लुक लिया है। इस सूट पर प्लाजो और दुपट्टे को रश्मिका मंदाना से टीमअप किया है। साथ ही सिल्वर ड्रोप डाउन इयररिंग्स कैरी कर रखी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक भी कमाल का होता है। एक्ट्रेस ने जब जब साड़ी पहनी है, फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। यहां रश्मिका मंदाना ने सिल्वर रंग की जटिल कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हैं, जिसमें सेक्विन और मोतियों की फूलों की आकृति बनी हुई है। साथ ही मैचिंग स्टेटमेंट ब्लाउज को कैरी किया है। ब्लाउज के डिजाइन की बात करें तो इसमें नेक लाइन बंद है और बैक नेक खुली हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें