फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Saree Collection: गर्मी के मौसम में खरीदनी है साड़ी तो भाग्यश्री के कलेक्शन पर डालें एक नजर

Fri, 21 Jun 2024 02:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मी के मौसम में अपने लिए साड़ी खरीदना चाहती हैं तो भाग्यश्री के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
Summer Saree Collection: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप दफ्तर से लेकर पार्टी तक में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसका लुक पहनकर काफी अलग दिखता है। खासतौर पर अगर बात करें आज की लड़कियों की तो लड़कियों को आजकल साड़ी पहनना काफी पसंद है।

वो कोशिश करती हैं कि हर कार्यक्रम में साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरें, लेकिन गर्मी के मौसम में साड़ी पहनना थोड़ा परेशान कर देता है। अगर आप गर्मी के मौसम में अपने लिए साड़ी खरीदना चाहती हैं तो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं।

वैसे तो अभिनेत्री के पास साड़ियों का बेहद खूबसूरत है लेकिन अगर बात करें उनके समर कलेक्शन की तो उनके पास गर्मियों में पहनने के लिए एक से बढ़कर एक साड़ी है। ऐसे में अगर आप साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो उनके कलेक्शन पर एक नजर डालने के बाद गर्मियों के लिए परफेक्ट साड़ी खरीदें। ताकि आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

2 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
लाइट शेड

अगर आपको गर्मी के मौसम में साड़ी पहनने का मन है तो आप भाग्यश्री के इस लुक पर एक नजर डाल सकती हैं। लाइट शेड की ये साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लग रही है। उनकी इस साड़ी पर काफी हल्का वर्क है, जो इसे बाकियों से अलग बना रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
टाई एंड डाई साड़ी

गर्मी के मौसम में इस तरह का टाइ एंड डाई शेड देखने में काफी खुशनुमा लगता है। गुलाबी और सफेद रंग की ये टाई एंड डाई साड़ी जब आप कहीं पहनकर जाएंगी तो लोग आप पर से नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस तरह का प्रिंट गर्मियों में काफी कूल वाइब देता है। 

4 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
येलो फ्लोरल प्रिंट

अगर फ्लोरल प्रिंट पसंद है तो आपके लिए ये साड़ी एक बेहतर विकल्प है। ऐसी साड़ी काफी सिंपल होती है। ऐसे में इसके साथ ब्लाउज पहनते वक्त थोड़ा ध्यान रखें। इस तरह की साड़ी के साथ अपना मेकअप लाइट ही रखें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

5 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
फ्रिल साड़ी

अगर गर्मियों में किसी अलग रंग की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो ऐसी फ्रिल वाली साड़ी कमाल की लगती है। ये देखने में भी काफी अलग लगती है। भाग्यश्री की इस साड़ी का तो रंग भी काफी अलग है। ऐसे में आप ऐसी साड़ी को भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
लैवेंडर फ्लोरल साड़ी

आजकल लड़कियों को लैवेंडर रंग काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसी लैवेंडर रंग की फ्लोरल साड़ी कैरी कर सकती हैं। लैवेंडर रंग की इस साड़ी पर कलरफुल फूल काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram-Bhagyashree
सूरजमुखी प्रिंट

गर्मी के मौसम में ऐसे सूरजमुखी फूल के प्रिंट की साड़ी आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। ऐसी साड़ी शिफॉन फैब्रिक पर ही ज्यादा अच्छी लगती है। शिफॉन का फैब्रिक गर्मी के मौसम में काफी आराम भी पहुंचाता है। तो अपने कलेक्शन में आप भी ऐसी साड़ी को शामिल कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें