फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई ने पहनी डीप नेक ड्रेस, ग्लैमरस लुक फैंस को खूब आ रहा पसंद

Tue, 14 Sep 2021 06:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई की ड्रेस - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई की क्यूटनेस फैंस को हमेशा ही पसंद आती है लेकिन इसी के साथ रश्मि के लुक्स और फैशन स्टाइल के भी फंस कायल हैं। रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय समय पर अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री के लोग तो उनके फैशन सेन्स की तारीख हैं, आम लोग भी उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। रश्मि देसाई अभी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थीं। इस दौरान रश्मि बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने ब्लू रंग की शार्ट ड्रेस पहनी थीं। इस लुक की फोटो रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों को देख हर कोई रश्मि की तारीफ कर रहा है। रश्मि देसाई बोल्ड और ग्लैमरस लग रहीं हैं। उनकी ड्रेस, मेकअप सभी परफेक्ट हैं। ये कहें कि ऊपर से नीचे तक रश्मि देसाई का स्टाइल गजब का लग रहा है। आप भी रश्मि देसाई के इस नए लुक पर नजर डालिए। 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई की ड्रेस - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई ने नीले रंग की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी है। इस ब्लू आउटफिट की कई तस्वीरों को उन्होंने शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी अदाओं से लोगों को मग्न मुग्ध कर दिया। रश्मि की इस ड्रेस में डायमंड और स्टोन लगे हुए हैं, जिसकी वजह से उनका ड्रेस और लुक दोनों ही अधिक साइन दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई की ड्रेस - फोटो : instagram/imrashamidesai
ड्रेस में डीप नेक लाइन है। इसके अलावा उन्होंने ड्रेस के ऊपर पुल ओवर और फ्रॉक का मिलाजुला आउटफिट कैरी किया हुआ है। देखने में ये शार्ट ड्रेस पर श्रग का लुक दे रहा है। इस आउटफिट को फैशन डिजाइनर योगिता कदम ने डिजाइन किया है।

4 of 5
रश्मि देसाई की ड्रेस - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि के मेकअप की बात करें तो उन्होंने सिंपल मेकअप किया है। मसकारा, आईशैडो और लिपस्टिक के साथ ही अपने बालों को खुला रखा है। बता दें कि उनका हेयर स्टाइल और मेकअप मशहूर मेकअप आर्टिस्ट तन्वी वाघेला ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई की ड्रेस - फोटो : instagram/imrashamidesai
इसके पहले रश्मि देसाई अपनी खूबसूरत ड्रेस को फ्लॉन्ट करती नजर आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मि कैसे अपनी डार्क पिंक कलर की ड्रेस को हवा में उड़ाते नजर आ रही हैं। इन दोनों लुक्स में रश्मि देसाई बेहद क्यूट लग रही हैं। ये दोनों ही ड्रेस मानसून के मुताबिक सहज और सुंदर रंग के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें